By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2023
बेरूत। आशूरा के पवित्र मौके से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को दमिश्क में एक शिया इबादत स्थल के पास एक टैक्सी में रखे गए विस्फोटकों में विस्फोट किया गया जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। सरकारी मीडिया में गृह मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी गई। सरकार द्वारा संचालित अल-इखबरिया टीवी और सरकारी समाचार एजेंसी ने कहा कि सीरियाई स्वास्थ्य मंत्री हसन अल-गबाश ने भी बताया कि निकटवर्ती सईदा जैनब में विस्फोट में घायल हुए 26 लोगों का कई अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।