By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 15, 2026
कर्नाटक के बेलगावी में एक घर में फ्रीज में कथित तौर पर विस्फोट होने के बाद एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा सोमवार देर रात मार्केट थाना क्षेत्र के चावट गल्ली में हुआ।
देखते ही देखते लपटें पूरे घर में फैल गईं, जिससे अंदर मौजूद लोग फंस गए। पुलिस ने बताया कि फ्रिज में धमाका होने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।