बेलारूस ने अपनी सीमा में मॉस्को को दी परमाणु हथियार तैनात करने की इजाजत

By अभिनय आकाश | Feb 28, 2022

रूस और यूक्रेन के चली आ रही लड़ाई के बीच आज शांति के पहल की तरफ कदम बढ़ाने की पहल हो रही है। दोनों देशों के बीच बेलारूस में बातचीत शुरू हो चुकी है। वार्ता के लिए रूस और यूक्रेन की तरफ से एक डेलिगेशन वहां पहुंचा है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से कहा गया है कि रूस के साथ बातचीत का मुख्य लक्ष्य तत्काल युद्धविराम और रूसी सैनिकों की वापसी है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने शुरू में बेलारूस में बातचीत के लिए बैठक से इनकार कर दिया था। इसके बजाय, उन्होंने वारसॉ, पोलैंड की राजधानी, बुडापेस्ट, हंगरी की राजधानी, ब्रातिस्लावा, स्लोवाकिया की राजधानी, इस्तांबुल, तुर्की की राजधानी और अज़रबैजान की राजधानी बाकू का नाम रखा। जिसके पीछे की वजह य़ूक्रेन को लेकर बेलारूस का स्टैंड के बड़ी वजह है। 

इसे भी पढ़ें: जब क्लिंटन से बोले वाजपेयी, पाकिस्तान कल का सूरज नहीं देख पाएगा, न्यूक्लियर वॉर की अटकलों के बीच अटल की वो चेतावनी चर्चा में आई

बता दें कि बेलारूस की सीमा यूक्रेन से लगती है। बेलारूस रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी इस जंग में अब तक आधिकारिक रूप से अलग था लेकिन अब अमेरिका की ओर से आशंका जताई जा रही है कि बेलारूस की सेना पुतिन की सेना के साथ मिल सकती है। मास्को-कीव संघर्ष से कुछ महीने पहले रूसी सैनिक बेलारूस पहुंचे थे। यूक्रेन-बेलारूस सीमा पर संयुक्त युद्ध अभ्यास भी किया था। रूसी सैनिकों ने यूक्रेन में बेलारूसी सीमा पार की और चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर कब्जा कर लिया।

प्रमुख खबरें

New Delhi में चर्चा, जब Indira Gandhi की Emergency के खिलाफ भवानी प्रसाद मिश्र की कलम बनी हथियार

Awami League को बचाने की जंग, Sheikh Hasina का ऐलान, बोलीं- हर साजिश तोड़कर इसी साल लौटूंगी वतन

British American Tobacco की बदली Strategy, ITC से डिविडेंड घटा, जानिए क्या है पूरी वजह

Karachi Attack पर Pakistan के आरोपों को India ने किया खारिज, दी पुरानी आदत छोड़ने की नसीहत