Opposition party की रिपोर्टिंग करने के आरोप में बेलारूस के पत्रकार को छह साल की जेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2023

तल्लिन। विपक्षी दलों के बारे में रिपोर्टिंग के आरोप में बेलारूस के एक जाने माने पत्रकार को छह साल की जेल की सजा सुनाई गई है। विपक्षी दलों से संबंधित व्यक्तियों, स्वतंत्र पत्रकारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक साल से जारी मुहिम में यह हालिया घटना है। पश्चिम बेलारूस में ग्रोडनो शहर में सुनवाई के दौरान पैवेल माजिका (45) पर विपक्षी राजनीतिक दल की गतिविधियों की कवरेज के लिए ‘चरमपंथी गतिविधि में संलिप्तता’ का आरोप लगा है। माजिका पर ‘बेलसैट टीवी’ समेत समाचार आउटलेट के लिए काम करने का आरोप है।

इसे भी पढ़ें: Tamils के जटिल मुद्दे पर आम सहमति बनाने के लिए सभी दलों का समर्थन जरूरी : विक्रमसिंघे

माजिका बेलारूस की एक जानी-मानी हस्ती हैं। 2006 में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार एलेक्जेंडर मिलिनकेविच का प्रेस सचिव बनने से पहले 2002 में उन्हें ‘राष्ट्रपति की निंदा करने’ के आरोप में दो साल जेल की सजा सुनाई गई थी। माजिका ने बेलारूस और पोलैंड दोनों में प्रमुख स्वतंत्र समाचार आउटलेट के लिए काम किया है, कई कार्यक्रमों की मेजबानी की है और ‘बेलसैट टीवी’ के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्य किया। बेलारूस की विपक्षी पार्टी की नेता स्वियातलाना त्सिखानौस्काया उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने माजिका और युरहिलविच की सजा की निंदा की है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार