यकीन मानिए टीवी की दुनिया में इन जोड़ियों को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता! घर-घर में बना चुके हैं अपनी जगह

By रेनू तिवारी | Aug 01, 2022

हम सभी के घरों में एक समय में टीवी सीरीयलों का बहुत ज्यदा क्रेज देखा गया है। मम्मी सात बजे अपने हाथ में टीवी का रिमोट ले लेती थी और 10.30 बजे के बाद जब क्योंकि सास भी कभी बहू थी खत्म हो जाता था तब किसी और को रिमोट मिलता था। एकता कपूर के टीवी शो से शुरू हो जाते थे और 12 बजे तक स्टारप्लस पर चलते थे। लोग काफी इन्हें पसंद भी करते थे क्योंकि घर की औरतें ज्यादा सिनेमाघर तो जाती नहीं थी वह घर में ही मसालेदार शो देखकर अपना मनोरंजन करती थी। हम मम्मियों और भाभियों की ही बात क्यों कर रहे हैं। किशोर अवस्था के दौरान तो हममें से भी कई लोगों ने कुम-कुम और कहीं तो होगा देखा ही होगा। आखिर लड़कियों के दिल के राजकुमार हुआ करते थे सूजल (राजीव खंडेलवाल)। चालों आज आपको याद दिलाते हैं आपकी टीवी पर आने वाली पुरानी मशहूर जोड़ियों के बारे में

तुलसी और मीहिर यानी की स्मृति इरानी और अमर उपाध्याय की जोड़ी लोगों ने खूब पसंद की थी। क्योकि सास भी कभी बहू थी सबसे लंबे समय तक टीवी पर राज करता रहा। यह शो Star Plus पर  (2000-2008) तक चला।

 

 

कसौटी जिंदगी की, अनुराग और प्रेरणा

अनुराग और प्रेरणा को ऐसा शायद ही कोई हो जो नहीं जानता होगा। आखिरकार टीवी इंडस्ट्री की यह सबसे हिट जोड़ी रही थी। टीवी इंडस्ट्री पर इस शो ने 7 साल तक राज किया। 2001 में शुरू हुआ कसौटी जिंदगी की साल 2008 में खत्म हुई इस दौरान अनुराज और प्रेरणा की लोकप्रियाता आसमान छूने लगे।

 

बड़े अच्छे लगते हैं, प्रिया और राम कपूर

यह शो मध्यमवर्गीय लड़की प्रिया और एक बिजनेस टाइकून राम के जीवन संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमता है। यह शो दो अलग-अलग व्यक्तियों की दुनिया पर आधारित था जो कुछ कारणों से अविवाहित हैं। राम कपूर और साक्षी तनवर की जोड़ी और शो में दिखाई गयी इन दोनों की नोंकझोक को लोगों ने खूब पसंद किया।

 

 

ये हैं मोहब्बतें- रमन और इशिता 

शो की कहानी एक बच्ची औ सौतेली मां की कहानी थी। ये कोई औम सौतेली मां नहीं बल्कि बच्ची को सगी मां से ज्यादा प्यार कपने वाली सौतेली मां की कहानी थी। शो में रूही, रमन और इशिता लीड रोल में थे। रमन इशिता की जोड़ी ने तो टीवी के सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए। शो ये हैं मोहब्बतें में रमन जैसा पति और इशिता जैसी पत्नी की हर लड़ाका और लड़कियां ख्वाहिश रखने लगी थी। शो में दोनों के इंटिमेट सीन आज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने हैं। 

 

देवों के देव महादेव- शिव और सती

मोहित रैना ने टीवी पर अपनी पहचान महादेव से बनाई। यह पहचान ऐसी बनीं कि आज कोई भी शिवशंकर के किरदार के लिए मोहित रैना को टक्कर नहीं दे सकता। देवों के देव माहादेव में मौत रैना के साथ सती का किरदार मौनी राय ने निभाया था। शिव-सती के रोल में दोनों की जोड़ी सुपरहित साबित हुई थी। सोशल मीडिया पर आज भी शिव सती की इमेज में दोनों की जोड़ी की ट्रेंड करती हैं।

 

प्रमुख खबरें

Air India को चाहिए $1.5 Billion की भारी Funding, Tata Sons और Singapore Airlines से मांगी बड़ी मदद

Rohingya refugees ने Bangladesh में निकाली रैली, सुरक्षित म्यांमा वापसी की मांग की

Delhi High Court ने PM आवास के पास स्थित 3 झुग्गी बस्तियों को खाली करने के लिए 6 हफ्ते दिए

US Open 2026 को लगा बड़ा झटका, Novak Djokovic को हराने वाले Joao Fonseca पेट की चोट के कारण बाहर