मैंने शराब छोड़ी... भारत के खिलाफ सीरीज से पहले बेन स्टोक्स ने किया बड़ा खुलासा

By Kusum | May 19, 2025

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स चर्चा में आ गए हैं। स्टोक्स की चर्चा उनके एक खुलासे को लेकर हो रही है। दरअसल, स्टोक्स ने बताया है कि उन्होंने पूरी तरह से फिट होने के लिए शराब छोड़ दी। बस फिर क्या स्टोक्स का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

बेन स्टोक्स ने अनकैप्ड पॉडकास्ट पर कहा कि, अपनी पहली बड़ी चोट के बाद मुझे उसका सदमा याद है और तब मैं सोच रहा था कि ये कैसे हुआ? मैंने सोचा हमने चार या पांच रात पहले थोड़ी शराब पी थी, क्या इसका कोई असर हो सकता है? इससे कोई मदद नहीं मिलती, फिर मैंने सोचा कि मैं जो करता हूं मुझे उसे बदलना होगा। 

स्टोक्स को पिछले साल हंड्रेंड टूर्नामेंट में पैर की मांसपेशियों में चोट लगी थी। न्यूजीलैंड के टेस्ट दौरे के दौरान वह फिर से चोटिल हो गए। उन्होंने कहा कि, मुझे नहीं लगता कि मैं कभी पूरी तरह से इससे दूर हो पाउंगा, लेकिन मैंने दो जनवरी से शराब नहीं पी है। मैंने खुद से कहा है जब तक मैं अपनी चोट का इलाज पूरा नहीं कर लेता और मैदान पर वापसी नहीं करता तब तक नहीं। 

प्रमुख खबरें

CGPSC ने 265 पदों की राज्य सेवा परीक्षा 2025 का Interview और दस्तावेज सत्यापन रोका

Faridabad में क्राइम ब्रांच और NCB का छापा, 15 करोड़ के Drugs समेत 3 विदेशी गिरफ्तार

Cyber Fraud: फर्जी कंपनियों से 42 करोड़ से अधिक की ठगी, Pratapgarh पुलिस ने दो को पकड़ा

Delhi के Rohini में सात साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी दुकानदार दीपक गिरफ्तार