बेन स्टोक्स को लेकर हुआ खुलासा, विश्व कप सुपर ओवर से पहले लिया था ‘सिगरेट ब्रेक’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2020

क्राइस्टचर्च। इंग्लैंड की विश्व कप जीत से संबंधित एक नयी किताब में बताया गया है कि स्टार आलराउंडर बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में सुपर ओवर से पहले खुद को तनावमुक्त करने के लिये ‘सिगरेट ब्रेक’ लिया था। इंग्लैंड ने ठीक एक साल पहले न्यूजीलैंड को विवादास्पद बाउंड्री की गिनती के आधार पर हराकर पहली बार विश्व कप जीता था। फाइनल मैच टाई रहा था और इसके बाद सुपर ओवर भी बराबरी पर छूटा था। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के एक साल पूरे होने पर एक किताब ‘ मॉर्गन मेन: द इनसाइड स्टोरी ऑफ़ इंग्लैंड राइज़ ऑफ़ क्रिकेट वर्ल्ड कप ह्यूमिलीऐशन टु ग्लोरी’ में खुलासा किया गया है कि लार्ड्स में उस दिन स्टोक्स कैसे दबाव में थे। निक हॉल्ट और स्टीव जेम्स द्वारा लिखी गयी किताब के कुछ अंश स्टफ.सीओ.एनजेड में प्रकाशित हुए हैं जिसके अनुसार, ‘‘सुपर ओवर से पहले 27,000 हजार दर्शकों से भरे स्टेडियम में और हर तरफ लगी कैमरों की नजर के बीच एकांत ढूंढना मुश्किल था। ’’

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 288 भारतीय लापता, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

JP Nadda ने स्वास्थ्य बजट योजनाओं की समीक्षा की, 160 जिला अस्पताल मार्च 2027 तक सुधरेंगे

CM Vishnu Deo Sai ने Jashpur में शुरू की अंतरिक्ष संगवारी पहल, छात्रों को मिलेगी स्पेस ट्रेनिंग

Manipur के Kangpokpi में उग्रवादियों ने वाहन पर किया हमला, 4 लोगों की मौत