सेब का सिरका के फायदे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे, जिद्दी से जिद्दी चर्बी होगी दूर

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 14, 2024

एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका एक प्राचीन और प्राकृतिक औषधि है। सेब का सिरका मे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिसके सही तरीके से इस्तेमाल करने से मोटापा, डायबिटीज और कमजोर इम्यूनिटी को ठीक किया जा सकता है। आइए जानते हैं एप्पल साइडर विनेगर के फायदे।

वजन घटाने में कारगर

रोजाना सेब के सिरका का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके सेवन से व्यक्ति को 3-4 घंटे तक भूख कम लगती है। वही ये शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। इससे आप कम कैलोरी का सेवन करते हैं और वजन कम करने में मदद मिलती है।

ब्लड शुगर पर कंट्रोल 

सेब का सिरका में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। एप्पल साइडर विनेगर में एंटी-ग्लाइसेमिक गुण होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह इंसुलिन सेंसिटीविटी को बढ़ाता है और डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

डायजेशन बढ़ेगा

सेब के सिरके में एसिडिक नेचर डायजेस्टिव सिस्टम को सुधारने में मदद करता है। एप्पल साइडर विनेगर के सेवन से पेट में एसिडिटी को कंट्रोल करता है और पेट की समस्याओं जैसे कि कब्ज और ब्लोटिंग को कम करता है।

इम्यूनिटी बढ़ेगी

प्रतिदिन एप्पल साइडर विनेगर के सेवन से एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। वहीं ये शरीर को इंफेक्शन और बीमारियों से बचाने में मददगार होता है।

बॉडी के डिटॉक्सिफिकेशन करता है

एप्पल साइडर विनेगर का पानी पीने से बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन होता है। शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है और लिवर को हेल्दी रखता है।

ऐसे करें एप्पल साइडर विनेगर का सेवन

सेब का सिरका सही ढंग से सेवन किया जाए तो कई फायदे मिलते हैं। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से काफी नुकसान होता है। पानी से भरा एक बड़ा गिलास लें और उसमें 1-2 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं।

प्रमुख खबरें

Seattle में दिवाली समारोह में बाधा पर अमेरिकी सांसदों ने Attorney General से की जांच की मांग

National School of Drama में चल रहा गजब का ड्रामा! उपाध्यक्ष Bharat Gupt ने प्रशासनिक टकराव से आहत होकर कार्यालय जाना छोड़ा

Amla Navami पर आंवले के दीपक से करें दीपदान, यह है भगवान विष्णु की आरती का सही नियम

US Dollar के मुकाबले Rupee 24 पैसे मजबूत होकर 93.27 पर पहुंचा