पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करने से मिलते हैं यह फायदे

By मिताली जैन | Apr 17, 2022

किसी भी लड़की के लिए माहवारी के वो दिन बेहद ही तकलीफदेह होते हैं। लगातार होने वाले ब्लड लॉस से ना केवल कमजोरी का अहसास होता है, बल्कि इस दौरान लड़की या महिला को बहुत अधिक दर्द का अहसास होता है। ऐसे में वह अधिक से अधिक आराम करना पसंद करती हैं। हालांकि, इस पीरियड्स के समय में भी आपको अपना एक्सरसाइज रूटीन ब्रेक नहीं करना चाहिए। पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करने का मतलब यह नहीं है कि इससे दर्द और बढ़ जाएगा। इसके विपरीत, अच्छी तरह से नियमित कसरत करने के मानसिक और शारीरिक लाभ मासिक धर्म के दर्द को कम करने के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करने से मिलने वाले कुछ लाभों के बारे में बता रहे हैं-

वास्तव में आपके मासिक धर्म आने तक के दिनों में थकान और दर्द का अनुभव करना एक सामान्य लक्षण है। नियमित एरोबिक व्यायाम करने से निश्चित रूप से इन दर्दों को कम करने में मदद मिल सकती है। इसलिए, आप पीरियड्स के दौरान अपनी क्षमतानुसार एक्सरसाइज अवश्य करें।

होता है एंडोर्फिन रिलीज 

पीरियड्स के दौरान चिड़चिड़ा मूड और दर्द दो मुख्य समस्याएं होती हैं और एक्सरसाइज इन दोनों को ही मैनेज करने में मददगार है। अध्ययनों से पता चलता है कि व्यायाम करने से एंडोर्फिन रिलीज करने में मदद मिलती है जो बदले में आपके मूड को बेहतर बनाता है। इसके अतिरिक्त, एंडोर्फिन प्राकृतिक दर्द निवारक की तरह काम करता है, जो मासिक धर्म के दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: वजन कम करने के लिए इस तरह करें नींबू और गुड़ का इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में कम होगी लटकी हुई तोंद

पीरियड्स के दर्द से लड़ता है

अगर आप उन महिलाओं में से हैं, जिन्हें पीरियड्स के दौरान बहुत अधिक ब्लीडिंग व दर्द का सामना करना पड़ता है और आपके लिए पीरियड्स में एक्सरसाइज करना संभव नहीं है। तो ऐसे में आप पीरियड्स में हल्का चलने का नियम बनाएं। यह पाया गया है कि हल्का चलना पीरियड्स के दौरान होने वाले परेशान दर्द से निपटने में मदद कर सकता है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

तेल ले लूंगा, लेकिन...ईरान को अल्टीमेटम देते-देते ट्रंप ने बताई अपने दिल की बात

ट्रंप के सीजफायर को ईरान की NO, बातचीत के लिए रखी 10 शर्तें

Sanju Samson के Body Language पर भड़के Fans, Chennai की हार के बाद Social Media पर बवाल।

भारतीय बॉक्सर Vishwanath Suresh का पंच, World No.1 को नॉकआउट कर सेमीफाइनल में बनाई जगह