दिन की शुरुआत करें ऐलोवेरा जूस पीकर, फायदे सुनकर होश उड़ जाएंगे

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 09, 2024

ऐलोवेरा का पौधा हर एक घर में पाया जाता है। यह पौधा ज्यादा देखभाल भी नहीं मांगता लेकिन फिर भी गजब के फायदे देता है। दरअसल, यह घर की हवा शुद्ध करता है, घर को सुंदर बनाता है और सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आमतौर पर ऐलोवेरा जेल का इस्तेमाल त्वचा की खूबसूरती निखारने के लिए करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐलोवेरा जूस पीना आपकी सेहत के लिए कितना फायदा होता है। इसमें कई विटामिन और मिनरल, जैसे - विटामिन सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम आदि से भरपूर होने की वजह से इसका जूस पीने से सेहत से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने और उनसे बचाव करने में काफी मदद मिलती है। 

पाचन क्रिया इम्प्रूव होती है

Aloe Vera में लैक्सेटिव गुण होते हैं, यानी यह आंतों को साफ करने मदद करता है। इसका जूस पीने से कब्ज की समस्या दूर होती और आंतें भी स्वस्थ रहती है। यह पाचन संबंधित समस्याओं जैसे एसिडिटी और ब्लोटिंग से भी राहत मिलेगा। इस बात का ध्यान रखें कि ऐलोवेरा जूस का सेवन अधिक न करें।

ब्लड शुगर लेवल होगा ठीक

ऐलोवेरा जूस प्रीडायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसे पीने से फास्टिंग शुगर लेवल कम करने में मदद मिलती है। इसके सेवन से डायबिटीज में मदद मिलती है। हालांकि, इसकी मदद से डायबिटीज से नहीं बचा जा सकता। इसके साथ ही हेल्दी लाइफस्टाइल बेहद जरुरी है। 

मसूड़ों के लिए हेल्दी

ऐलोवेरा जूस मसूड़ों से जुड़ी परेशानियों को कम करने में मदद करता है। जूस के सेवन से सूजन और इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है। इसी वजह से ऐलोवेरा जूस पीने से ओरल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है।


प्रमुख खबरें

प्रधानमंत्री का अगले पांच वर्ष में भारत-जॉर्डन व्यापार को दोगुना कर पांच अरब डॉलर करने का प्रस्ताव

सेबी के निदेशक मंडल की बैठक में म्यूचुअल फंड नियमों में बदलाव पर होगी चर्चा

BJP को शहरों में चुनाव जिताते रहे मतदाता गांवों की वोटर लिस्ट में जुड़वा रहे अपना नाम, Yogi की टेंशन बढ़ी

Delhi-Agra Expressway Accident | यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण बड़ा हादसा, गाड़ियों की टक्कर में 13 लोगों की जिंदा जलकर मौत, PM ने मदद का ऐलान किया