रामबाण हैं गुड़ वाला मखाना, हेल्थ को मिलेंगे गजब के फायदे, जानें कैसे बनाएं

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 07, 2025

मखाना एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह हेल्थ के लिए भी बढ़िया है। इसमें कैलोरी, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम के अलावा मैग्नीशियम, पोटैशियम और फॉस्फोरस भी होती है। वैसे तो मखाना स्नैकिंग के लिए सबसे बढ़िया माना जाता है। इसे आप गुड़ के साथ मिलाकर एक अच्छा स्नैक बना सकते हैं। गुड़ का मखाने के स्वाद ही टेस्टी होगा और यह आपको ठंड से भी बचाएगा। आइए आपको बताते हैं इसे कैसे बना सकते हैं।

-1/2 कप गुड़

- 2 बड़ी कटोरी मखाना

- 1 बड़ा चम्मच तिल के बीज

- 1 चम्मच पानी

- नमक की चुटकी

कैसे बनाएं गुड़ मखाना?

गुड़ मखाना बनाने के लिए आप एक पैन लें और उसमें घी गर्म करें। अब इसमें मखाने और नमक डालकर भून लें। जब तक की मखाने पूरी तरह से क्रंची हो जाएं। अच्छे से मखाने सिक जाएं तो इन्हें एक बर्तन में अलग निकालकर रख दीजिए। फिर कढ़ाई में घी गर्म करें और इसमें गुड़ मिला लें। इसे अच्छे से मिक्स करते रहे हैं और पानी मिलाएं जब ये पतला हो जाए तो इसमें मखाना मिला दें। अब इसमें आप तिल के बीज डालें और अच्छे से मिक्स करें। जब मखाने गुड़ के साथ मिल जाएं तो आप इसे बटर पेपर पर निकाल लें और ठंडा होने के बाद एक-एक मखाने को अलग कर दें। इन मखाने को आप एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें। स्नैकिंग के लिए गुड़ मखाना आपका तैयार है।

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !