दुबला-पतला शरीर में चढ़ेगा मांस, इन हरे पत्तों को खाकर आपको मिलेगा दूध से 10 गुना ज्यादा प्रोटीन

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 28, 2024

आजकल के बच्चे हरी सब्जियां खाना बिलकुल पसंद नहीं करते हैं। हरी सब्जियों को घास-फूस समझते हैं। लेकिन ये लोग नहीं जानते कि इनमें प्रोटीन का खजाना छिपा है, जो शरीर को ताकत देती है। ऐसे ही सहजन पेड़ के पत्ते होते हैं। इन्हें मोरिंगा के पत्ते भी कहा जाता है। एक अध्ययन के मुताबिक इनके अंदर दूध, दही, पनीर से भी ज्यादा प्रोटीन होता है। वहीं, इनमें कैल्शियम की कमी पूरी की जा सकती है। चलिए आपको इसके फायदे के बारे में बताते हैं।

हस्ट-पुष्ट होगी बॉडी

मोरिंगा के पत्तों में दूध, दही और अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन होता है। मोरिंगा के पत्तों को पाउडर बनाकर इसका सेवन किया जा सकता है। इसे आप सलाद, अंडे, पास्ता के ऊपर छिड़कर खा सकते हैं। इसे सूप, डिप्स बनाकर खा सकते हैं। इसे जूस, नारियल पानी, स्मूदी, आइसक्रीम में मिलाकर खा सकते हैं।

10 गुना प्रोटीन और 20 गुना कैल्शियम का सोर्स है मोरिंगा 

शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन डाइट का विकल्प बहुत ही कम मिलता है। शाकाहारी लोगों के लिए दूध प्रोटीन का मुख्य सोर्स होता है। यूएसडीए के मुताबिक 100 ग्राम दूध 3.28 ग्राम प्रोटीन देता है। हालांकि, यूएसडीए के मुताबित 100 ग्राम मोरिंगा पाउडर से 33 ग्राम से ज्यादा प्रोटीन मिलता है। बता दें कि, इतना पोषण तो अंडा में भी नहीं मिलता। हड्डियों को मजबूत करने में मोरिंगा पाउडर अधिक बलशाली है। जहां दूध से करीब 123mg कैल्शियम मिलता है, वहीं इतनी ही मात्रा में मोरिंगा पाउडर 2667mg कैल्शियम देता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

मोरिंगा पाउडर आपकी आंखों और इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकता है। क्योंकि इसमें विटामिन ए की भरमार होती है। जो आपकी नजर और इम्यूनिटी को तेज करने में मदद करता है।

शुगर लेवल को कंट्रोल करता है

डायबिटीज रोगियों के लिए यह चूर्ण रामबाण इलाज बन सकता है। यह ब्लड शुगर कम करने वाले गुणों की वजह से डॉक्टर इसका ज्यादा सेवन करने से मना करते हैं। क्योंकि यह ब्लड ग्लूकोज को बहुत ज्यादा भी गिरा सकता है।

कोलेस्ट्रॉल से राहत दिलाता 

गंदे कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने में मोरिंगा लीव्स काफी फायदेमंद है। नसों में कोलेस्ट्रॉल जमने से दिल पर प्रेशर बढ़ जाता है। यह दिल का दौरा का कारण भी बन सकता है। वहीं, मोरिंगा पाउडर लिपिड प्रोफाइल को कम करके गंदे कोलेस्ट्रॉल से राहत देता है।

प्रमुख खबरें

Health Alert: पीरियड दर्द और थकान को न करें Ignore, ये 5 Rare बीमारियां हो सकती हैं जानलेवा

Middle East संकट के बीच India की बड़ी कूटनीतिक जीत, China जा रहे Russian Crude के टैंकर भारत पहुंचे

PM Modi कैबिनेट का UP को तोहफा, Barabanki-Bahraich Highway से नेपाल तक आसान होगी राह

Top 10 Breaking News | 18 March 2026 | India Energy Security | Palam Fire Tragedy |आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें