Fenugreek Seeds: मेथी के दानें बढ़ा सकते हैं बालों की ग्रोथ, कम होगा हेयर फॉल, जानें उपयोग का तरीका

By सूर्या मिश्रा | Jan 12, 2023

मेथी के दानें बालों के इन्फेक्शन्स और स्कैल्प एलर्जी से बचाव करने में फायदेमंद हैं। यह बालों से जुड़ी अन्य बहुत सी समस्याओं को दूर करते है। एक रिसर्च में साबित हुआ है मेथी के दानों का नियमित सेवन बाल गिरने की समस्या, कमजोर बालों और डैंड्रफ की परेशानी को दूर करने में असरदार है। मेथीदाना आपके बालों की जड़ों को स्ट्रांग बनाकर नए बालों को उगाने में सहायक है। यह बालों की चमक बढाकर बालों को सिल्की बनाने में हेल्प करता है। आइये जानते है मेथी दाना बालों को स्ट्रांग और सिल्की बनाने के लिए कैसे प्रयोग कर सकते हैं-

मेथी दाना हेयर स्प्रे
100 ग्राम मेथीदाना रात भर एक कप पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को छानकर किसी स्प्रे बॉटल में भर कर रख लें। इस पानी को बालों पर लगाएं। चार-पांच घंटे तक लगा रहने दें फिर साफ़ पानी धो दें। यह आपके बालों की चमक बढ़ाने के साथ ही बालों की ग्रोथ में इजाफा करेगा।

आहार में मेथीदाना    

रोजाना 50 ग्राम मेथीदाना को आहार में शामिल करने से बालों की सभी समस्याओं छुटकारा पाया जा सकता है। मेथीदानों को भोजन में सलाद के रूप में, मसालों के तौर पर और पाउडर के रूप में लिया जा सकता है। मेथी को रात भर भिगोकर रख दें और सुबह मेथी के दानें चबाकर खाएं और इसका पानी पी लें।

प्रमुख खबरें

गुजरात कैडर के IAS अफसर K Rajesh और Gaurav Dahiya को केंद्र ने सेवा से हटाया

Team India के ODI स्क्वाड में Rishabh Pant की वापसी मुश्किल, 2 साल से नहीं खेला मैच

ममता बनर्जी की 2021 की चोट फर्जी थी, साबित करने के लिए मेडिकल सबूत मौजूद: Suvendu Adhikari

जशपुर में मिर्च की बोरियों के नीचे छिपा 440 किलो Ganja जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार