Natural Glow Tips: ऑयली स्किन और पिंपल्स को दूर करेंगे Flaxseed Ice Cubes, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 04, 2026

मानसून के मौसम में हवा में नमी और उमस अधिक बढ़ जाती है। इस दौरान सबसे ज्यादा चेहरा पर नजर आता है। ऑयली स्किन वाली महिलाओं के लिए बरसात का मौसम परेशानी से भरा हो सकता है। इस समय चेहरे पर बार-बार चिपचिपाहट, पसीना, पिंपल्स और ओपन पोर्स की समस्या देखने को मिलती हैं। 

त्वचा के लिए फ्लैक्ससीड आइस क्यूब्स?

अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटी ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। वैसे यह ढीली त्वचा में टाइटनेस लाती है और चेहरे के एक्स्ट्रा ऑयल भी कंट्रोल करता है।

फ्लैक्ससीड आइस क्यूब्स के लिए सामग्री

-1 कप पानी

-2 बड़े चम्मच अलसी के बीज

-1 बड़ा चम्मच गुलाब जल  

फ्लैक्ससीड आइस क्यूब्स बनाने का तरीका

- सबसे पहले आप एक बर्तन में एक कप पानी लें।

- इसके बाद इसमें दो चम्मच अलसी के बीज डालकर धीमी आंच पर उबालें।

- पानी उबलकर गाढा जेल जैसा बन जाएगा। इसके बाद गैस बंद हो जाएगा।

- इस मिश्रण को एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें।

- इस बाद साफ सूती कपड़े या छलनी की मदद से छान लें।

- अब इस जेल में एक चम्मच गुलाब जल अच्छी तरह से मिला लें।

- फिर इस घोल को आइस ट्रे में डालें और जमने के लिए फ्रीजर में रखें।

- आपके फ्लैक्ससीड आइस क्यूब्स इस्तेमाल के लिए एकदम तैयार हैं। 

कैसे आइस क्यूब्स को चेहरे पर इस्तेमाल करें?

- सबसे पहले अपने चेहरे को फेस वॉश से धोकर साफ कर लें और फिर इसे अच्छे  से सूखा लें।

- इसके बाद आइस क्यूब्स को पतले मलमल या कॉटन के कपड़े में लपेट लें।

- कपड़े में लिपटे आइस क्यूब से चेहरे और गर्दन की 60 से 70 सेकंड तक हल्के हाथों से मसाज करें।

- मसाज के 5 मिनट बाद चेहरे पर हल्का वॉटर-बेस्ड मॉइश्चराइजर या एलोवेरा जेल लगा सकते हैं।

आइस क्यूब्स इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

- यदि आप इन आइस क्यूब्स का पहली बार यूज कर रहे हैं, तो हाथ या गर्दन पर पैच टेस्ट जरुर करें। 

 - बर्फ को आप सीधा चेहरे पर न लगाएं, इससे आपकी स्किन पर रेडनेस आ जाएगी। इसलिए हमेशा कपड़े का इस्तेमाल करें। 

- हफ्तों पुरानी जमी हुई बर्फ का इस्तेमाल न करें। ताजा आइस क्यूब्स का प्रयास करें।

- यदि आपकी त्वचा पर जलन, खुजली या कोई एलर्जी महसूस हो रही, तो इस्तेमाल करने से बचें। 

प्रमुख खबरें

Paper Leak-बेरोजगारी पर Patna में छात्र आक्रोश, NSUI कार्यकर्ताओं पर वॉटर कैनन, पप्पू यादव भी हुए शामिल

बांकीपुर में हार के बाद Nitish Kumar ने PM Modi से की मुलाकात, क्या है NDA का नया प्लान?

Agniveer Rally 2026 Mistakes: भारतीय सेना ने जारी की एडवाइजरी, भर्ती के दौरान इन Mistakes से बचें उम्मीदवार

Bankipur By-election: Tejashwi Yadav बोले - जनता ने BJP सरकार को सिखाया सबक, कुशासन से है गुस्सा