सेहत और त्वचा के लिए फायदेमंद है कच्चा दूध, लाभ जानकर हैरान रह जाएंगे आप

By प्रिया मिश्रा | Jul 09, 2022

सेहत के लिए दूध पीना कितना फायदेमंद है ये तो हम सभी जानते हैं। आमतौर पर हम दूध को उबाल कर पीते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कच्चा दूध पीने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, पौटेशियम, प्रोटीन, मिनरल आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं। रोजाना कच्चे दूध का सेवन करने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं। इतना ही नहीं त्वचा के लिए भी कच्चा दूध फायदेमंद माना जाता है। आज के इस लेख में हम आपको कच्चे दूध के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं - 

कच्चे दूध का सेवन पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें ऐसे बैक्टीरिया पर जाते हैं जो पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाए रखने में मदद करते हैं। कच्चे दूध का सेवन करने से पेट में एसिडिटी, जलन  आदि समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

इसे भी पढ़ें: पेट में गैस के कारण हो रहा है सिरदर्द तो आजमाएं ये घरेलु उपाय, जल्द मिलेगी राहत

हड्डियां मजबूत बनाए 

हड्डियों के लिए भी कच्चे दूध का सेवन लाभकारी माना जाता है। उबले दूध के मुकाबले कच्चे दूध में अधिक पोषक तत्व मौजूद होते हैं। कच्चे दूध में कैल्शियम के मात्र अधिक होती है, जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं।

ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखे 

कच्चे दूध का सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो केसीन से बनता है। इससे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: हाई बीपी और शुगर जैसी बीमारियों को छूमंतर कर देगी ये 'रेड हर्बल टी', जानें बनाने का तरीका

स्किन के लिए फायदेमंद 

त्वचा के लिए भी कच्चा दूध बहुत फायदेमंद माना जाता हाई। इसमें रेटिनॉल नामक तत्व मौजूद होता है जो चेहरे की रंगत को निखारने में मदद करता है। इसके अलावा चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से दाग धब्बे और फाइन लाइंस से छुटकारा मिलता है।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

North India Weather Alert | दिल्ली में भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में भी भारी वर्षा की चेतावनी

Explained- US Visa Fee Hike | ट्रंप प्रशासन का H-1B वीज़ा फ़ीस $1,00,000 करने का प्रस्ताव: भारतीय पेशेवरों पर क्या होगा असर?

Women Empowerment In Defense | देश में पहली बार... NSG में महिला कर्मियों के लिए ‘कमांडो कन्वर्जन कोर्स’ की शुरुआत

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई