शाहबाज अहमद के हरफनमौला खेल से बंगाल ने तमिलनाडु को हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2022

भारतीय टीम के लिए हाल ही में पदार्पण करने वाले शाहबाज अहमद के हरफनमौला खेल से बंगाल ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के ग्रुप ई के मैच में रविवार को तमिलनाडु पर 43 रन की प्रभावशाली जीत दर्ज की। बंगाल का प्रतिनिधित्व करने वाले हरियाणा के इस खिलाड़ी ने 27 गेंद में 42 रन की आक्रामक पारी खेलकर टीम के स्कोर को छह विकेट पर 164 रन तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए चार ओवर में सिर्फ 13 रन देकर तीन विकेट झटके जिससे तमिलनाडु की टीम नौ विकेट पर 121 रन ही बना सकी।

शाहबाज ने आकाश दीप की गेंद पर सलामी बल्लेबाज एन जगदीशन (दो) का शानदार कैच लपकने के बाद बाबा अपराजित (16) के अलावा संजय यादव (शून्य) और वाशिंगटन सुंदर (चार) के अहम विकेट चटकाये। ग्रुप के अन्य मैच में ओडिशा ने आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में चंडीगढ़ पर एक विकेट से जीत दर्ज की। टीम के लिए राकेश पटनायक ने 24 गेंद में नाबाद 61 रन की आक्रामक पारी खेली। चंडीगढ़ ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर छह विकेट पर 179 रन बनाये। 

टीम के लिए भागमेंद्र लाठेर ने 41 गेंदों में सात छक्कों से 59 रन बनाए जबकि राज बावा ने 17 गेंदों में 40 रन की आतिशी पारी खेली। ओडिशा ने इसके जवाब में पांच रन पर दो विकेट गंवा दिये लेकिन शांतनु मिश्रा (39) और सुब्र्यांशु सेनापति (47) ने उपयोगी योगदान से पारी को संवारा और फिर पटनायक ने दिलेर बल्लेबाजी से टीम को जीत दिला दी।

प्रमुख खबरें

अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों पर लगा विराम! जलसा के बाहर प्रशंसकों से मिले Amitabh Bachchan, जारी रखी दर्शन की परंपरा

Twisha Sharma Death Case: अब CBI करेगी जांच, Supreme Court की निगरानी में Bhopal पहुंची टीम

सीतामढ़ी में सनसनी! दफनाने के एक महीने बाद कब्र से निकाला गया 14 वर्षीय किशोरी का शव, दुष्कर्म और हत्या के आरोपों की होगी फॉरेंसिक जांच

Fuel Price Hike: 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम, Rahul Gandhi बोले - महंगाई के सरगना मोदी ने फिर दिखाया खेल