Bengal BJP चीफ Samik Bhattacharya बोले, पुलिस फायरिंग में दुष्कर्म आरोपियों का मरना एनकाउंटर नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 27, 2026

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने मंगलवार को कहा कि दो जिलों में पुलिस के साथ कथित गोलीबारी में दुष्कर्म और हत्या के दो आरोपियों की मौत को “एनकाउंटर” नहीं कहा जा सकता। मंगलवार तड़के उत्तर 24 परगना जिले के गायघाट में, 17 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म और हत्या के मामले में गिरफ्तार एक व्यक्ति पुलिस के साथ कथित मुठभेड़ में मारा गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी को अपराध के नाट्य रूपांतर के लिए अपराध स्थल पर ले जाया गया था।

प्रदेश भाजपा प्रमुख ने कहा कि दोनों आरोपियों की मौत को “एनकाउंटर” बताना गुमराह करने वाला है। भट्टाचार्य ने कहा, “दोनों मामलों में जिन हालात की वजह से पुलिस को आरोपियों पर गोली चलानी पड़ी, उन्हें ‘मुठभेड़’ नहीं कहा जा सकता।” भट्टाचार्य ने दावा किया कि बंगाल में अब कानून का राज है न कि शासक का कानून, जो “पिछली सरकार के समय चलता था”। पश्चिम बंगाल में 2021 के चुनाव के बाद हुई हिंसा की जांच के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) द्वारा गठित एक समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि “राज्य में कानून का शासन नहीं, बल्कि शासक का कानून चल रहा था।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जीते थे। प्रदेश भाजपा प्रमुख ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ‘सिंडिकेट’ शब्द अब खत्म हो चुका है, इसलिए लोग अब बिना किसी डर के बाहर निकल सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Sensex और Nifty में उतार-चढ़ाव, मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

INDIA Bloc Rally: शाम 5 बजे की डेडलाइन और कड़े नियम, Delhi Police ने Ramlila Maidan के लिए तय की शर्तें

Yuvraj Singh के 12 गेंद वाले रिकॉर्ड पर Abhishek Sharma बोले, वैसी T20 बल्लेबाजी करना आसान नहीं

Maharashtra के 304 तालुकों में सूखा प्रभावित 1.5 करोड़ किसानों को मिलेंगे ₹5000