बंगाल बीजेपी ने राज्यपाल धनखड़ से मुलाकात कर प्रवासियों को लाने में सरकार के चुनिंदा रुख की शिकायत की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2020

कोलकाता। पश्चिम बंगाल भाजपा ने शुक्रवार को राज्यपाल जगदीप धपखड़ से भेंट की और ममता बनर्जी सरकार पर एक खास समुदाय के ही फंसे लोगों को वापस लाने में रुचि दिखाने तथा कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते देश के विभिन्न हिस्सों से राज्य के प्रवासी श्रमिकों एवं श्रद्धालुओं पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष की अगुवाई में वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने यहां राज्यपाल से मुलाकात की तथा कोविड-19 संकट से निपटने के राज्य सरकार के तौर तरीके को लेकर शिकायत की।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण से चार और लोगों की मौत, अब तक 72 लोगों ने दम तोड़ा

तृणमूल कांग्रेस ने यह कहते हुए भाजपा पर पलटवार किया कि संकट की इस घड़ी में उसे सांप्रदायिक राजनीति से बाज आना चाहिए। तृणमूल कांग्रेस पर राज्य के लोगों की जरूरतों के प्रति असंवेदनशील रहन का आरोप लगाते हुए घोष ने दावा किया कि पश्चिम बगाल सरकार ने अजमेर और केरल के एर्णाकुलम से एक खास समुदाय के लोगों को लाने के लिए मात्र दो ट्रेनों का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि इनमें से ज्यादातर लोग धार्मिक तीर्थाटन पर गये थे। घोष ने कहा कि राज्य सरकार ने अन्य राज्यों से फंसे हुए मजदूरों,तीर्थयात्रियों, पर्यटकों एवं विद्यार्थियों को वापस लाने के लिए रेलवे से अतिरिक्त ट्रेन की मांग अब तक नहीं की है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ राज्य सरकार की रुचि बस एक खास समुदाय के लोगों की परेशानियों में है। यह अस्वीकार्य है। राज्य को निष्पक्ष रूप से काम करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Ustad Bismillah Khan के मकान को लेकर Akhilesh Yadav का आरोप, नगर निगम ने दी सफाई

Supreme Court का अहम फैसला, अनिवार्य सेवानिवृत्ति न तो सजा है और न ही इससे दाग लगता है

Pakistan का Trade Deficit चार महीनों में 16 प्रतिशत बढ़कर 15 अरब डॉलर के पार

DIY Diya Holder: बेकार पीली चूड़ियों को फेंकने के बजाय बनाएं Vintage Candle Holder, दिवाली बनेगी खास