बंगाल भाजपा ने ममता बनर्जी से उपराष्ट्रपति चुनाव में धनखड़ का समर्थन करने का आग्रह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2022

कोलकाता|  पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष सुकांत मजुमदार ने उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का समर्थन करने का आग्रह किया।

हालांकि, टीएमसी ने उप-राष्ट्रपति चुनाव पर चुप्पी साध रखी है। बृहस्पतिवार को बनर्जी के आवास पर एक बैठक के दौरान विपक्ष का रुख तय होने की संभावना है। ज्ञात हो कि विपक्ष ने उप-राष्ट्रपति चुनाव में मार्गरेट अल्वा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल