Bengal: बीएसएफ ने 2.57 करोड़ रुपये के सोने के बिस्कुट बरामद किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2023

कोलकाता। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में कल्याणी सीमा चौकी क्षेत्र में एक तालाब से करीब 2.57 करोड़ रुपये के सोने के बिस्कुट बरामद किए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीएसएफ के एक दल ने विशेष सूचना के आधार पर सोने का पता लगाने के लिए सोमवार को खोज अभियान चलाया। बीएसएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘तालाब में सोने के 40 बिस्कुट मिले। बाजार में इनकी कीमत 2.57 करोड़ रुपये के आसपास होने का अनुमान है।’’

प्रमुख खबरें

Congress नेतृत्व की चेतावनी दरकिनार कर Harish Rawat ने जसपुर से निकाली जनसंवाद यात्रा

Maharashtra विधान परिषद चुनाव: Mahayuti और MVA में सीटों पर बढ़ी तकरार

Delhi Police की पत्रकारों को सलाह, प्रदर्शन कवरेज के समय वैध ID कार्ड साथ रखें

Rajya Sabha Election: उप्र में BJP के 8 प्रत्याशी सीएम योगी की मौजूदगी में आज भरेंगे पर्चा