बंगाल मंत्रिमंडल ने बलात्कार को रोकने के उद्देश्य से नए विधेयक के प्रस्ताव को मंजूरी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2024

पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल ने बलात्कार को रोकने और ऐसे अपराधों के लिए सख्त सजा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक नया विधेयक पेश करने के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दे दी। नया विधेयक अगले सप्ताह विधानसभा में पेश किया जाना है।

आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला चिकित्सक के साथ बलात्कार-हत्या मामले के बाद इस विधेयक को पेश किया जा रहा है। आर जी कर घटना ने यौन हिंसा के खिलाफ सख्त उपायों की मांग को तेज कर दिया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) इस मामले की जांच कर रहा है और अपराध के सिलसिले में कोलकाता पुलिस के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।

प्रमुख खबरें

Bhagwant Mann को Delhi Airport पर 3 घंटे रोका, लगाया 50 हजार का जुर्माना: AAP

वैश्विक सुस्ती के बीच Indian Economy 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ रही: Rajnath Singh

Kolkata Stampede: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25 लाख रुपये

Delhi CMO की बैठकों में अनिवार्य होगी अफसरों की मौजूदगी, सरकार ने जारी किया सख्त आदेश