एवरेस्ट पर चढ़ाई के बाद बंगाल के पर्वतारोही की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2025

एवरेस्ट पर्वत शिखर पर चढ़ाई करने के कुछ ही घंटों बाद पश्चिम बंगाल के एक पर्वतारोही की शुक्रवार को चोटी से उतरते समय मौत हो गई। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।

पेशे से स्कूल शिक्षक और पर्वतारोहण में अनुभवी सुब्रत घोष (44) पश्चिम बंगाल में नादिया जिले के राणाघाट के रहने वाले थे। सुब्रत घोष के भाई सुरजीत ने पीटीआई- से कहा, ‘‘हमें नेपाल से खबर मिली कि मेरे बड़े भाई की एवरेस्ट पर्वत शिखर पर चढ़ाई के बाद नीचे आते समय हिलेरी स्टेप के पास मृत्यु हो गई। मुझे नहीं पता कि उनके साथ वास्तव में क्या हुआ था। वह बिल्कुल ठीक थे। हम उनके शेरपा से इस बारे में विस्तार से जानकारी मिलने की उम्मीद है।’’

हिलेरी स्टेप 40 फुट ऊंची एक खड़ी चट्टान है जो एवरेस्ट पर्वत की दक्षिण-पूर्वी चोटी पर समुद्र तल से 8,790 मीटर ऊपर स्थित है। उनके भाई ने बताया कि घोष अपने गाइड के साथ बृहस्पतिवार को दोपहर करीब दो बजे (नेपाली समयानुसार) पर्वत शिखर पर पहुंचे थे।

प्रमुख खबरें

स्मृति-शैफाली का जलवा, भारत की धमाकेदार जीत; हरमनप्रीत ने बताई ओवर रेट की चुनौती

ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर उठे सवाल: गावस्कर ने रेफरी और क्यूरेटरों को घेरा, गलतियों पर तंज!

मैदान पर भारत की जीत का जश्न, मगर हरमनप्रीत के चेहरे पर स्लो ओवर रेट की चिंता

सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेशों से पर्यावरण सुरक्षा पर संकट? पूर्व अधिकारियों ने जताई गहरी चिंता