बंगाल चुनाव: भाजपा ने जारी की 63 उम्मीदवारों की सूची, बाबुल सुप्रियो सहित चार सांसदों को मैदान में उतारा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2021

नयी दिल्ली। भाजपा ने पश्चिम बंगाल में तीसरे और चौथे चरण के तहत 75 सीटों पर होने वाले मतदान के मद्देनजर रविवार को 63 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो सहित चार सांसदों को मैदान में उतारा है। उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए भाजपा महासचिव अरूण सिंह ने बताया कि बाबुल सुप्रियो टॉलीगंज से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे जबकि बंगाली अभिनेत्री व हुगली से सांसद लॉकेट चटर्जी को पार्टी ने उनके ही संसदीय क्षेत्र की चुंचुड़ा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। पश्चिम बंगाल के ही कूचबिहार से पार्टी के सांसद निसिथ प्रामाणिक को दिनहाटा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें: बीजेपी ने बाबुल सुप्रियो को पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में उतारा, उम्मीदवारों की लिस्ट से दिलीप घोष का नाम गायब

भाजपा में शामिल हुई अन्य अभिनेत्रियों पर भी पार्टी ने भरोसा जताया है। तनुश्री चक्रवर्ती श्यामपुर से और अंजना बसु को सोनारपुर दक्षिण से टिकट दिया गया है। इससे पहले भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 57 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। इसके बाद पार्टी ने दो अन्य सूची जारी कर तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। इस प्रकार भाजपा अब तक123 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। पार्टी ने एक सीट अपने सहयोगी दल एजेएसयू को दी है। पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में मतदान होना है।

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग