By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2023
आकाशदीप की अगुआई में तेज गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से बंगाल ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के पहले दिन मंगलवार को यहां झारखंड को पहली पारी में 173 रन पर समेट दिया। आकाशदीप (62 रन पर चार विकेट), मुकेश कुमार (61 रन पर तीन विकेट) और इशान पोरेल (26 रन पर एक विकेट) की तेज गेंदबाजी तिकड़ी ने ईडन गार्डन्स की तेज गेंदबाजी की अनुकूल पिच का फायदा उठाते हुए मिलकर सात विकेट चटकाए। झारखंड की ओर से आधे से अधिक रन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कुमार सूरज ने बनाए जिन्होंने नाबाद 89 रन की पारी खेली।