बंगाल: केएनआई हवाई अड्डे पर जलभराव के कारण उड़ान सेवाएं निलंबित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2024

काजी नजरूल इस्लाम (केएनआई) हवाई अड्डे से उड़ानों का संचालन शुक्रवार को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया क्योंकि यहां रात भर लगातार बारिश होने से हवाई अड्डा परिसर और उसके आसपास जलभराव हो गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

केएनआई हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए उन्हें समय रहते समस्या के बारे में सूचित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 12:50 बजे केएनआई हवाईअड्डे पर पहला विमान उतरना था इसलिए यात्रियों को सूचित किया जा सका।

अधिकारियों ने बताया कि हवाई अड्डा परिसर में पानी घुस गया और परिचालन क्षेत्र में जलजमाव हो गया। इसी तरह राजमार्ग से हवाई अड्डे तक की सड़क पर भी कई स्थानों पर पानी भर गया।

प्रमुख खबरें

भारत ने सऊदी अरब पर हूथी हमलों की निंदा की, शिपिंग रूट के लिए खतरे की चेतावनी दी

Rahul Gandhi का बड़ा हमला: System को सवाल पूछने वाले Students नहीं, सिर्फ अंधभक्त चाहिए

Russia से तेल खरीद पर US Tariff के बीच बोले Kirti Vardhan Singh, जनता का हित सर्वोच्च प्राथमिकता

Tirupati Laddu: पिछली सरकार में 230 करोड़ का मिलावटी घी पहुंचा, TDP ने ED जांच का दिया हवाला