बंगाल सरकार ने सीयू से परीक्षा तिथि बदलने को कहा, कुलपति ने कहा कि दबाव में नहीं आएंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2025

कलकत्ता विश्वविद्यालय (सीयू) की कार्यकारी कुलपति संता दत्ता ने शुक्रवार को बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार ने 28 अगस्त को होने वाली स्नातक कानून परीक्षा की तिथि बदलने का आग्रह किया है क्योंकि यह तिथि तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) के स्थापना दिवस के दिन पड़ रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह पत्र किसी राजनीतिक दल के पक्ष में है और विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा तिथि पहली से ही निर्धारित थी और किसी छुट्टी से नहीं टकरा रही थी।

तृणमूल नेताओं ने कुलपति पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया, जबकि दत्ता ने कहा कि परीक्षा तिथि बदलने का दबाव छात्र राजनीति और शासन के अस्वस्थ मेल को दर्शाता है।

प्रमुख खबरें

Asian Games के Table Tennis मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया

India Canada CEPA: व्यापार समझौते पर पांचवें दौर की वार्ता 5 अक्टूबर से, पीयूष गोयल ने दी जानकारी

BSE Sensex 564 अंक उछलकर 74,858 पर बंद, Nifty में भी बढ़त

SBI Clerk Prelims Admit Card जारी, sbi.bank.in से डाउनलोड करें अपना Call Letter