Mamata Banerjee क्या चुनाव से पहले खेलने लगीं अल्पसंख्यक कार्ड? बंगाल सरकार ने इमामों और मुअज्जिनों का मासिक भत्ता बढ़ाया

By अभिनय आकाश | Aug 21, 2023

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नेताजी इंडोर स्टेडियम में इमाम सभा से सर्वधर्म सद्भाव का संदेश दिया। अल्पसंख्यक मुद्दों पर बीजेपी से लेकर सीपीएम-कांग्रेस तक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साध रहे हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इमाम कॉन्फ्रेंस में खड़े होकर इमाम मुअज्जिनों के लिए भविष्य के क्रेडिट कार्ड को लेकर बड़ा ऐलान किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने भत्ता बढ़ाने का भी ऐलान किया है। ममता सरकार के इस कदम को 2024 चुनाव से पहले अल्पसंख्यक कार्ड के तौर पर देखा जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Supreme Court से ममता बनर्जी को बड़ा झटका, भतीजे अभिषेक को नहीं मिली राहत, जारी रहेगी CBI-ED की पूछताछ

मंच पर मुख्यमंत्री ने कहा पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी क्षमता छोटी है। सब कुछ संभालने में समय लगेगा, इस बीच मैंने इमामों के लिए 500 रुपये और मुअज़्ज़िन के लिए 500 रुपये जुटाए हैं। बता दें कि बंगाल में अल्पसंख्यकों की आबादी राज्यका 30 फीसद है। साल 2009 से ही टीएमसी का एक बड़ा वोट बैंक है। जहां एक तरफ लग रहा था कि ये समर्थन पार्टी के पक्ष में खड़ा हुआ है। 

प्रमुख खबरें

Saudi Arabia पर Houthi विद्रोहियों के हमले, सेना ने नाकाम की छह मिसाइलें

Revanth Reddy को मिलेगा आर्यदान मोहम्मद-2026 बेस्ट पब्लिक सर्वेंट अवॉर्ड

मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क और सरगनाओं पर NCB का कड़ा रुख

Cabinet Chintan Shivir: सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर मंथन