मुर्शिदाबाद दंगा पीड़ितों से मिले बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कार्रवाई का दिया आश्वासन

By अंकित सिंह | Apr 19, 2025

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस मुर्शिदाबाद हिंसा के पीड़ितों से मिले। 11 अप्रैल को वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के कारण इलाके में हिंसा भड़क उठी। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि वे (पीड़ित) सुरक्षा की भावना चाहते हैं और निश्चित रूप से कुछ अन्य मांगें या उनके द्वारा सुझाव दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन सब पर विचार किया जाएगा। मैं उचित कार्रवाई के लिए इसे भारत सरकार और राज्य सरकार के समक्ष उठाऊंगा। मैं इसका अनुसरण करूंगा। 

इसे भी पढ़ें: RCB vs PBKS Highlight: आरसीबी को मात देकर पंजाब किंग्स ने किया चिन्नास्वामी का किला फतह, बेंगलुरु की घर पर लगातार तीसरी हार

इससे पहले बोस ने वैष्णबनगर के परलालपुर हाईस्कूल स्थित शरणार्थी शिविर में शरण लिए बच्चों, महिलाओं और पुरुषों से बात की। उन्होंने शरण लिए लोगों से मुलाकात के बाद कहा, ‘‘मैंने यहां शिविर में रह रहे परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। मैंने उनकी शिकायतें सुनीं और उनकी भावनाओं को समझा। उन्होंने मुझे विस्तार से जानकारी दी और यह भी बताया कि वे क्या चाहते हैं। निश्चित रूप से कुछ सक्रिय कार्रवाई की जाएगी।’’ विस्थापित लोग मूल रूप से हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले हैं, जो सुरक्षा की तलाश में पड़ोसी मालदा जिले में आए हैं। बोस ने मालदा के लिए ट्रेन में सवार होने से पहले कोलकाता में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं (हिंसा प्रभावित) क्षेत्र में जा रहा हूं।’’ 

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार