बंगाल बना घुसपैठियों का सुरक्षित ठिकाना, अमित शाह बोले- BJP की 30 सीटें आते ही, TMC खंड-खंड हो जाएगी

By अभिनय आकाश | May 22, 2024

पश्चिम बंगाल के कांथी में जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी जी की सारी योजनाएं ममता बनर्जी रोक कर बैठी हैं। पीएम आवास योजना के अंतर्गत बिहार में 87 लाख पक्के घर बनें, जबकि बंगाल में सिर्फ 38 लाख घर बन पाए। जल जीवन मिशन से बिहार के 96% घरों में पानी पहुंचा, जबकि बंगाल में सिर्फ 39% घरों तक पानी पहुंचा। बंगाल घुसपैठियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन गया है। घुसपैठ का मुद्दा न केवल बंगाल बल्कि पूरे देश के लिए गंभीर चिंता का विषय है। बंगाल में भाजपा की 30 सीटें आते ही, ये TMC खंड-खंड हो जाएगी और ममता दीदी की सरकार की विदाई हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: एक ओर मोदी का रिपोर्ट कार्ड, दूसरी ओर TMC का रेट कार्ड, बंगाल में बोले PM मोदी- इंडी गठबंधन के बिखरने का काउंटडाउन शुरू हो चुका

हमने चुनाव आयोग से चुनाव बाद सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात करने का अनुरोध किया है। ममता जी हार से बुरी तरह डरी हुई हैं। कल मुझे यहां पहुंचते ही पता चला कि शुभेंदु दा कर घर पर पुलिस ने रेड की है। ममता दीदी हम भाजपा वाले हैं, आपकी पुलिस से हम नहीं डरते। ये शुभेंदु अधिकारी जी का क्षेत्र है। मैं यहां कहकर जाता हूं कि ममता दीदी इनपर जितना अत्याचार करेगी, भाजपा शुभेंदु जी को उतना ही बड़ा आदमी बनाएगी। घुसपैठिये ममता दीदी का वोट बैंक हैं। ममता दीदी सीएए के कार्यान्वयन के खिलाफ खड़ी हैं क्योंकि वह अपने वोट बैंक से डरती हैं। प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ममता दीदी को भी दिया गया था। लेकिन वो प्राण प्रतिष्ठा में अयोध्या नहीं गई। वो इसलिए नहीं गई, क्योंकि वो अपने वोटबैंक से डरती हैं। 70 साल से कांग्रेस और TMC राम मंदिर को रोककर बैठे थे। आपने मोदी जी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया, उन्होंने 5 साल में ही केस भी जीता, भूमिपूजन भी किया और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा भी कर दी।

प्रमुख खबरें

Ishaq Dar ने ईरानी समकक्ष Abbas Araghchi से की बातचीत, कूटनीति पर दिया जोर

Delhi के Mohan Garden में स्कूल के बाहर छात्र पर चाकू से हमला, पांच आरोपी पकड़े गए

Mumbai में Tiger Shroff पर अज्ञात हमलावर ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे अभिनेता

Donald Trump ने इजराइली चुनाव में Benjamin Netanyahu को दिया समर्थन