महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है बंगाल: JP Nadda

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में एक जोड़े की बेरहमी से पिटाई के मामले में राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया और आरोप लगाया कि महिलाओं के लिए यह प्रदेश सुरक्षित नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘संदेशखलि हो, उत्तर दिनाजपुर हो या कई अन्य स्थान, दीदी का पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए असुरक्षित है।’’ पश्चिम बंगाल पुलिस ने इस घटना को लेकर रविवार को एक मामला दर्ज किया।

वीडियो में जो व्यक्ति दोनों लोगों को डंडे से पीटते हुए दिख रहा है, वह कथित तौर पर उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा का एक स्थानीय तृणमूल नेता है, जहां अवैध अदालत (कंगारू कोर्ट) के फैसले के बाद यह घटना हुई थी। आरोपी ताजमुल उर्फ ​​जेसीबी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Operation Sindoor के बाद बढ़ी BrahMos की मांग, 600 Million Dollar पार होगा निर्यात

Career Tips: बिना भारी भरकम डिग्री के Prompt Engineer बनने के लिए सीखें Python और AI टूल्स

BCGCL ने Odisha में 25000 करोड़ रुपये के Coal Gasification प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया

श्रीलंका में 2400 किलो Kendu Leaves जब्त, सात भारतीय नागरिक गिरफ्तार