बंगाल : एक नर्सिंग होम में मृत पायी गयी नर्स, परिवार ने हत्या का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 15, 2025

पश्चिम बंगाल में हुगली जिले के एक नर्सिंग होम में एक नर्स मृत पायी गयी है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 24 वर्षीय महिला का शव बृहस्पतिवार को सिंगूर स्थित नर्सिंग होम की तीसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे में पंखे से लटका मिला। उसके परिवार ने आरोप लगाया है कि नर्सिंग होम के संचालन में अनियमितताओं का खुलासा करने पर उसका यौन उत्पीड़न किया गया और उसकी हत्या कर दी गई।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हम कोई भी कार्रवाई करने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहे हैं।’’ शव मिलने के बाद विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने नर्स की हत्या का आरोप लगाते हुए इलाके में प्रदर्शन किया। राज्य के मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय विधायक बेचाराम मन्ना ने कहा कि अगर पुलिस जांच में उसकी मौत में कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Donald Trump की इमिग्रेशन सख्ती: US ने दुनिया भर में सभी Visa Appointment रोके!

Hamirpur में Lumpy Skin Disease से एक बछड़े की मौत, 33 मवेशी संक्रमित

Yogi सरकार का महिला शक्ति को प्रणाम: UP में Lokmata Ahilyabai Free Bus यात्रा शुरू

Nepal Flood: भोटे कोशी नदी में अचानक आई बाढ़ से भारी नुकसान, निचले जिलों में अलर्ट