UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 20, 2026

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार केंद्र की उड़ान योजना के तहत पुरुलिया जिले में एक हवाई अड्डे बनाने के लिए 28 सितंबर को केंद्र के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करेगी। केंद्र सरकार की प्रमुख योजना ‘उड़ान’ (उड़े देश का आम नागरिक) का मकसद कम सेवा वाले इलाकों को जोड़ना और ‘लास्ट-माइल’ हवाई संपर्क को मजबूत करना है। यहां सर्किट हाउस में प्रशासनिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए शुभेंदु ने कहा कि हवाई अड्डा स्थापित करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और राज्य सरकार ने आवश्यक लाइसेंस के लिए पहले ही आवेदन कर दिया है।

रक्षा, इस्पात, सीमेंट और सौर ऊर्जा क्षेत्रों से जुड़े प्रस्तावों पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, “हमें यहां विमानों का परिचालन शुरू करना है। उड़ान योजना के तहत हवाई अड्डे के लिए 28 सितंबर को केंद्र के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

इसी वजह से परिवहन सचिव आज मेरे साथ यहां आए थे। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नागरिक उड्डयन विभाग के एक प्रतिनिधि भी यहां मौजूद थे।’’ उन्होंने कहा, “एक साल के भीतर यहां कुल एक लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा।

मैंने रघुनाथपुर में 5,000 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए भूमि पूजन किया है। यहां रक्षा, इस्पात, सीमेंट और अन्य उद्योग स्थापित करने के प्रस्ताव हैं।” उन्होंने कहा कि सबसे अधिक मांग सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय लोगों के विकास के लिए सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि हर परिवार को रोजगार मिले और सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा