बंगाल: आवासीय परिसर में गोली लगने से महिला घायल, पति हिरासत में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 19, 2025

पश्चिम बंगाल के हावड़ा के शिबपुर इलाके में एक आलीशान आवासीय परिसर में बुधवार को एक महिला गोली लगने से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घायल महिला की पहचान पूनम यादव के रूप में हुई और उसे कोलकाता के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस के मुताबिक, महिला के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला के पति गोपाल यादव ने दावा किया कि वह अपनी लाइसेंसी बंदूक साफ कर रहा था कि तभी गलती से गोली चल गई और गोली उसकी पत्नी की गर्दन को छूती हुई निकल गई।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि गोलीबारी शिबपुर थाने के पास स्थित एक आवासीय परिसर में हुई थी। अधिकारी ने बताया, “फ्लैट के अंदर गोली चली, जिससे पूनम खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ी। शिबपुर थाने से हमारे अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया। ” उन्होंने बताया कि गोली महिला की गर्दन को छूती हुई निकल गई।

अधिकारी ने बताया, “हमारे अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या उसके पति का दावा सही है और क्या घटना के समय दंपति के बीच कोई विवाद हुआ था?” उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह दुर्घटना थी, जैसा कि पति ने दावा किया या कोई अन्य व्यक्ति फ्लैट में घुसा था।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पति ने जांचकर्ताओं को बताया कि वह अपनी बंदूक साफ कर रहा था, तभी गोली चल गई। आवासीय परिसर के सचिव (पंकज शर्मा) ने बताया, “गोपाल बाबू ने हमें बताया कि जब वह बंदूक साफ कर रहे थे, तब गलती से गोली चल गई। उन्होंने कहा कि जानबूझकर गोली नहीं चलाई।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Asian Championships: मनु भाकर को रजत, ईशा सिंह को कांस्य, भारत को टीम गोल्ड

BWF का नया कैलेंडर: India Open का Super 750 दर्जा कायम, Syed Modi टूर्नामेंट हुआ Downgrade

Vaibhav Suryavanshi: अंडर-19 वर्ल्ड कप हीरो, सचिन से तुलना और टीम इंडिया की दहलीज

BCCI की नई लिस्ट जारी: Shubman Gill को मिला प्रमोशन, Mohammed Shami का पत्ता कटा