Bengaluru जा रहे विमान को आपात स्थिति में तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में उतारा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2024

केरल के तिरुवनंतपुरम से बेंगलुरु जा रहे एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान को तकनीकी खराबी आने के कारण आपात स्थिति में यहां उतारा गया। हवाई अड्डे के सूत्रों ने यह जानकारी दी। विमान में लगभग 137 यात्री सवार थे।

अर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण विमान को तिरुचिरापल्ली स्थित हवाई अड्डे पर उतारा गया। प्रवक्ता ने कहा, “यात्रियों को बेंगलुरु ले जाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की जा रही है। हम सभी प्रशासनिक व्यवस्था कर रहे हैं और (यात्रियों के) यात्रा कार्यक्रम में हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं।

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन