बेंगलुरु में जून में एक दिन की बारिश का 133 साल का रिकॉर्ड टूटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2024

बेंगलुरु। बेंगलुरु में दो जून को 111 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे जून में एक दिन में सबसे अधिक बारिश का 133 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), बेंगलुरु के वैज्ञानिक एन. पुवियारसन ने बातचीत में पुष्टि की कि दो जून को पिछले 133 वर्षों में इस महीने में एक दिन की सबसे अधिक बारिश हुई। उन्होंने यह भी कहा कि अकेले एक जून और दो जून को हुई 140.7 मिलीमीटर वर्षा जून के मासिक औसत से अधिक थी। 

आईएमडी केंद्र, बेंगलुरु के प्रमुख सी.एस. पाटिल ने कहा कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून कर्नाटक में आगे बढ़ गया है और पांच जून तक कुछ जिलों के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि तटीय कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़, उत्तरी कर्नाटक में बागलकोट, बेलगावी, धारवाड़, गडग, ​​हावेरी, कोप्पल और विजयपुरा तथा दक्षिण कर्नाटक में बल्लारी, बेंगलुरु (ग्रामीण और शहरी), दावणगेरे, चित्रदुर्ग, हासन, मैसूर, तुमकुरु में अगले दो दिन में भारी वर्षा होने की संभावना है। 

इसे भी पढ़ें: Exit Polls में लोगों की नब्ज नहीं दिखती, ‘INDIA’ गठबंधन 295 सीट जीतेगा : Shashi Tharoor

इस बीच, उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि वह जल्द ही वर्षा प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लेंगे। उन्होंने विधान सौध में पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘हम विधान परिषद चुनावों के बाद अधिकारियों की बैठक करेंगे और बारिश से संबंधित मुद्दों का समाधान करेंगे।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस