बेंगलुरु में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर आरसीबी के फैंस की भीड़, एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम ने किया टीम का जोरदार स्वागत

By Kusum | Jun 04, 2025

बेंगलुरु में चिन्नास्वामी के बाहर हजारों की संख्या में लोग मौजूद हैं। आरसीबी टीम के एयरपोर्ट पहुंचने पर डिप्टी सीएम ने विराट कोहली और आरसीबी का जोरदार स्वागत किया। इसके लिए पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पहुंच गया है। आरसीबी टीम के एयरपोर्ट पहुंचने पर डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार ने पूरी टीम का जोरदार स्वागत किया।

बेंगलुरु की टीम के पहुंचने के साथ ही शहर में जश्न शुरू हो गया है। वहीं 4 जून की शाम 5 बजे आरसीबी की टीम अपने होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचेगी और फैंस के साथ इस सीजन को सेलिब्रेट किया जाएगा। इसके पहले आज ही दोपहर 3.30 बजे से आरसीबी विक्ट्री परेड भी निकलनी थी, लेकिन बेंगलुरु पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी के चलते उसे कैंसिल कर दिया है। इससे पहले बेंगलुरु की टीम ओपन बस के जरिए रोड शो करते हुए विधान सौदा से चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचेंगे। 

प्रमुख खबरें

Kolkata के Chorbagan Sarbojanin Durga Puja Pandal में भगदड़, 19 की मौत; आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार

भारत में Formula One की वापसी जरूरी, पूर्व विश्व चैंपियन Mika Hakkinen ने बताई वजह

CREA की रिपोर्ट: पश्चिमी देशों को रूसी तेल से बने ईंधन का निर्यात 43% बढ़ा

Dussehra 2026: 20 या 21 अक्तूबर का संशय दूर, इस तारीख को मनाया जाएगा विजयदशी का त्योहार