बेंगलुरु महानगरपालिका ने बुखार की जांच के लिए 31 क्लिनिक खोले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2020

बेंगलुरु। बृहत बेंगलुरु महानगरपालिके (बीबीएमपी) ने रविवार को शहर में 31 ज्वर क्लिनिक शुरू किए। युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए बीबीएमपी ने इन अस्पतालों को शुरू करने की घोषणा के एक दिन बाद ये क्लिनिक स्थापित किए। महानगरपालिका ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ये क्लिनिक सरकारी छुट्टी समेत सप्ताह के सभी दिन सुबह नौ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक काम करेंगे। इनमें बुखार की जांच के लिए शिविर लगाए जाएंगे।

बीबीएमपी ने कहा कि ये क्लिनिक सभी जरूरी उपकरणों से लैस हैं और इनमें पर्याप्त संख्या में चिकित्सक एवं पराचिकित्सक हैं। इसने एक बयान में कहा, “विशेष आयुक्त डॉ रवि कुमार सुरपुर के मार्गदर्शन में बेंगलुरु में ज्वर क्लिनिक स्थापित किए गए हैं जिनकी मदद से अवसंरचना में सुधार आएगा और बंद के दौरान प्रथम प्रतिक्रिया क्लिनिकों की संख्या बढ़ेगी।” बीबीएमपी ने कहा कि महानगरपालिका के 187 स्वास्थ्य केंद्रों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान दवाओं, शिष्टाचार, कर्मचारियों की उपलब्धतता, साफ-सफाई एवं निगरानी जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

इसे भी पढ़ें: चार नए मामलों के साथ गौतमबुद्ध नगर में संक्रमितों की संख्या 31 हुई

बीबीएमपी ने यह भी बताया कि शहर में 17 होटलों की पहचान की गई है जो कोविड-19 मरीजों को पृथक रखने के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। होटलों में जितने मरीज रखे जाएंगे उस हिसाब से इनको भुगतान किया जाएगा। महानगरपालिका ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि बीबीएमपी ने कोरोना वायरस के मरीजों से निपटने के लिए ‘वॉर रूम’ बनाए हैं। यहां तैनात डॉक्टरों को कोविड-19 के लक्षण वाले मरीजों को देखने का प्रशिक्षण दिया गया है। नगर निकाय ने बताया कि 187 फ्रंटलाइन योद्धाओं को साथ-साथ प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Kerala CM पर सस्पेंस जारी, Rahul Gandhi ने की Kharge से मीटिंग, क्या आज होगा नाम का ऐलान?

NEET Paper Leak पर Delhi में Youth Congress का हल्लाबोल, JPC जांच और इस्तीफे की मांग तेज

विदेश जाने का है Plan? Fuel संकट के बीच अब एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला

Modi Cabinet ने गैस संकट को दूर करने के लिए उठाया बड़ा कदम, देश में अब कोयले से बनेगी गैस, खरीफ फसलों का MSP बढ़ाने को भी मंजूरी दी