Bengaluru में TTP से जुड़ा संदिग्ध असाफुल मलिक हुआ गिरफ्तार, FIR दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 15, 2026

बेंगलुरु पुलिस ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के एक सदस्य के साथ मिलकर इस संगठन में शामिल होने तथा पाकिस्तान की सेना एवं भारत के खिलाफ हमलों की साजिश रचने के आरोप में पश्चिम बंगाल के 25 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि असाफुल मलिक पाकिस्तान की सेना पर हमला करने की कथित साजिश रच रहा है, जिसके बाद उसे 11 अगस्त को बोम्मासंद्रा औद्योगिक क्षेत्र से हिरासत में लिया गया।

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘उक्त संगठन में शामिल होने तथा पाकिस्तान की सेना एवं यहां भी बदला लेने के इरादे से उसने इमरान अहिंदर की मदद ली, पासपोर्ट बनवाया और अफगानिस्तान जाने के लिए वीजा का आवेदन किया। हालांकि, कुछ कारणों से वह अफगानिस्तान नहीं जा सका।’’ पुलिस ने कहा कि मलिक के मोबाइल फोन से ऐसे संदेश और ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली हैं, जिनसे पाकिस्तान की सेना से बदला लेने की उसकी कथित मंशा का पता चलता है। पुलिस के अनुसार, मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

हेब्बागोडी पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 113(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह धारा आतंकवादी कृत्य की साजिश रचने, उकसाने, प्रयास करने, उसका समर्थन करने, भड़काने या जानबूझकर उसमें मदद करने से संबंधित है। मलिक बेंगलुरु के जिगानी में एपीसी सर्किल के पास रहता था, जबकि उसका स्थायी पता पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के नौपार गांव का है।

प्रमुख खबरें

पहले गायब हुआ CJP का इंस्टाग्राम अकाउंट, फिर लौटा, दिपके बोले- बहुत बड़े डरपोक हैं ये

White House के $400 Million Ballroom प्रोजेक्ट पर रोक के खिलाफ US Supreme Court पहुंचे Donald Trump, सुरक्षा का दिया हवाला

India-US Relations पहले से कहीं ज्यादा मजबूत, Marco Rubio ने गिनाए Defense और AI क्षेत्र में सहयोग के बड़े फायदे

PM Modi का बड़ा Target: Global Top 5 में शामिल हों भारतीय Banking और Pharma सेक्टर की दिग्गज कंपनियां