बेंगलुरु दक्षिण में जाली नोट छापने का भंडाफोड़, पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 01, 2026

पुलिस ने बेंगलुरु दक्षिण जिले में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया और नकली नोट बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री भी जब्त की है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान संतोष (35), सतीश (36), संपत (33), राजेश (34), रेणुकराज (31), शिवराज (42) और गोविंदराज (50) के रूप में हुई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने लगभग पांच लाख रुपये मूल्य के नकली नोट से संबंधित कागजों के बंडल जब्त किए हैं, जो अभी छपाई की प्रक्रिया में थे। इसके अलावा, नकली नोट तैयार करने में कथित तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे रासायनिक पदार्थ भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि ऐजूर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

पंजाब में दिल दहला देने वाली घटना: नशे के आदी पति ने खेत में कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या, खुद भी खाया ज़हर

भारत का सबसे बड़ा IPO आने वाला है: रिलायंस जियो का 37,700 करोड़ तक का आईपीओ 21 अक्टूबर को खुलेगा, बदल जाएगी शेयर बाजार की तस्वीर

IPS अधिकारी Kundan Krishnan के मानहानि नोटिस पर RJD MP Sudhakar Singh ने CM को लिखा खुला पत्र

India vs New Zealand series squad | टेस्ट और दो अलग-अलग वनडे स्क्वॉड घोषित, रवींद्र जडेजा वनडे से बाहर, आकाश दीप की वापसी