Bengaluru: हवाई अड्डे पर दक्षिण कोरिया की महिला का यौन उत्पीड़न, कर्मचारी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2026

कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान दक्षिण कोरिया की एक महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला के बैग से बीप की आवाज आने का दावा करते हुए नियमित जांच के बहाने उसे पुरुषों के शौचालय के पास एक स्थान पर ले गया जहां अन्य लोग नहीं थे। आरोप है कि तलाशी के नाम पर उसने महिला को कई बार अनुचित तरीके से स्पर्श किया और गले लगाया।

शिकायत में कहा गया है कि महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने तुरंत हवाई अड्डा के सुरक्षा कर्मियों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Instagram का नया Instants Feature: अब Photos होंगी Auto-Delete, कोई नहीं ले पाएगा Screenshot!

Google का Game-Changer अपडेट: 25 करोड़ कारों में Android Auto बदलेगा ड्राइविंग का पूरा एक्सपीरियंस

NEET Exam विवाद: China के Gaokao से क्यों सबक नहीं लेता भारत का Education System?

महंगे Jet Fuel और हवाई प्रतिबंधों का असर, Air India ने कई International Flights में की कटौती।