बेंगलुरू को विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ विकसित किया जाएगा: बसवराज बोम्मई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2022

बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने बेंगलुरु को अंतरराष्ट्रीय मानकों की सुविधाओं वाले शहर के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है। वह बेंगलुरु के संस्थापक नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 513वीं जयंती मनाने और स्कूली बच्चों के लिए छात्रवृत्ति वितरित करने के लिए पीएसआर बिल्डर्स, ग्रासरूट और एबीएसएस द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: सोने की कीमत में लगी आग, 1100 रुपये महंगा हुआ Gold, जल्दी से चेक करें रेट

बोम्मई ने कहा, ‘‘हमने अंतरराष्ट्रीय मानकों की सुविधाओं के साथ बेंगलुरु को एक शहर के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है और हम इसे वास्तविकता बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ बोम्मई ने कहा, ‘‘हमारी सरकार बेंगलुरु के व्यापक विकास के लिए प्रतिबद्ध है। 6,000 करोड़ रुपये की नगरोतना परियोजनाओं पर काम शुरू हो गया है। नालों के विकास के लिए लगभग 1,600 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं।’’

इसे भी पढ़ें: नुपुर पर न्यायालय की टिप्पणी से भाजपा का सिर शर्म से झुक जाना चाहिए: कांग्रेस

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में बेंगलुरु उपनगरीय रेल परियोजना की आधारशिला रखी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘पेरिफेरल रिंग रोड’ के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं, जिसके लिए इसी साल काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने सभा को यह भी बताया कि मेट्रो सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है, शहर में कई सौंदर्यीकरण कार्य किए गए हैं और शहर के बुनियादी ढांचे में सुधार पर अधिक जोर दिया जा रहा है। बोम्मई ने शहर की मौजूदा समस्याओं के लिए पिछली सरकारों की विफलता को जिम्मेदार ठहराया।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर