Prabhasakshi Exclusive: Benjamin Netanyahu को Xi Jinping ने क्यों भेजा है निमंत्रण? Israel से दोस्ती क्यों करना चाहता है China?

By नीरज कुमार दुबे | Jul 01, 2023

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क के खास कार्यक्रम शौर्य पथ में ब्रिगेडियर श्री डीएस त्रिपाठी जी (सेवानिवृत्त) जी से हमने जानना चाहा कि चीन ने इजराइल के प्रधानमंत्री को निमंत्रण भेजा है। इसे कैसे देखते हैं आप? साथ ही भारत-अमेरिका रिश्तों पर चीन ने कहा है कि देशों के बीच सहयोग से क्षेत्रीय शांति को कमजोर नहीं किया जाना चाहिए। इसे कैसे देखते हैं आप? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि दरअसल चीन चाहता है कि इजराइल से संबंधी सुधरें तो इसका लाभ अमेरिका से संबंधों में सुधार के लिए भी मिले। लेकिन इजराइल चीन की हर चाल को समझता है इसलिए जैसे ही चीन ने इजराइली प्रधानमंत्री को निमंत्रण भेजा, बेंजामिन नेतन्याहू ने इसकी जानकारी अमेरिका को दी। अमेरिका और इजराइल के संबंध दुनिया में सबसे बेहतरीन द्विपक्षीय संबंधों में से हैं। चीन यह भी चाहता है कि इजराइल से संबंध सुधारने के बाद यदि वह फिलस्तीन और इजराइल के बीच कोई समझौता करा पाया तो यह वैश्विक कूटनीति में उसकी एक बड़ी जीत होगी। दरअसल चीनी राष्ट्रपति पद पर एक बार फिर काबिज होने के बाद से शी जिनपिंग विश्व राजनीति में भी अपनी भूमिका तलाश रहे हैं। इस क्रम में उन्होंने हाल में कई पुराने दुश्मन देशों को करीब लाने में सफलता हासिल भी की है।

प्रमुख खबरें

Odisha के गंजाम में बाल श्रम छापे में पुलिस को रोकने पर BJYM नेता गिरफ्तार

Oris Infrastructure के MD Amit Gupta गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने अमृतसर से पकड़ा

Ahmedabad Airport पर 83.14 लाख की Gold Chain जब्त, शारजाह से आई महिला गिरफ्तार

Gujarat में नेतृत्व परिवर्तन की भ्रामक पोस्ट पर FIR, पत्रकार पवन त्यागी पर केस