By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 22, 2026
इन दिनों अंगरखा स्टाइल अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बना हुआ है। अब चाहे शादी-ब्याह हो या फिर कोई खास फंक्शन या फिर कोई खास त्योहार , महिलाएं अंगरखा स्टाइल वाले आउटफिट्स को पहन रही है। यदि आप भी इस तरह की आउटफिट पहनना चाहती हैं, तो आपको रॉयल और परफेक्ट एथनिक तुल मिल सके, तो परेशान होने के बजाय इस फेस्टिव सीजन कुछ ट्रेंडी अंगरखा स्टाइल को-ऑर्ड सेट डिजाइंस पहन सकते हैं।
फेस्टिव सीजन के दौरान आप एकदम आरामदायक और रॉयल आउटफिट की तलाश में हैं, तो आपके लिए सिल्क और चंदेरी अंगरखा को-ऑर्ड सेट परफेक्ट रहेगा। आप गोटा-पट्टी, जरी या आरी वर्क भी चुन सकती हैं। अनंत चतुर्दशी, नवरात्रि, दीवानी और भाई दूज पर आप इस तरह के अंगरखा को-ऑर्ड सेट पहन सकती हैं।
स्टाइल टिप- इस सेट के साथ आप मिनिमल ज्वलेरी और पांरपरिक मोजड़ी वियर कर सकती हैं।
प्रिंटेड कॉटन अंगरखा सेट
आज के ट्रेंडिंग दौर में ब्लॉक प्रिंट, अजरख और बांधनी प्रिंट अंगरखा काफी ट्रेंड कर रहे हैं। फेस्टिव सीजन में अपने लुक को खास बनाने के लिए आप परफेक्ट कॉटन अंगरखा को-ऑर्ड सेट ट्राई कर सकती हैं। वहीं, हल्के-फुल्के फैब्रिक के साथ पोंचो या फ्लेयर्ड प्लाजो वाला यह कॉम्बिनेशन जबरदस्त लगेगा।
स्टाइल टिप- इस तरह के को-ऑर्ड सेट के साथ चांदबाली इयररिंग्स या पर्ल नेकलेस सेट कैरी कर सकते हैं। इसके साथ ही फुटवियर में एम्ब्रॉयडरी वर्क वाली फ्लैट स्लीपर्स सबसे बेस्ट ऑप्शन रहेगी।
ऑर्गेंजा और जॉर्जेट अंगरखा को-ऑर्ड सेट
आजकल ऑर्गेंजा और जॉर्जेट फैब्रिक महिलाएं काफी पसंद कर रही हैं। वैसे इस तरह के फैब्रिक दिखने में काफी सुंदर लगते हैं। इनमें आप एकदम स्टाइलिश नजर आएगी और कंफर्टेबल अनुभव मिलेगा। इस बार आप त्योहारी सीजन में ऑर्गेंजा और जॉर्जेट अंगरखा को-ऑर्ड सेट को वियर कर सकते हैं। इस तरह की आउटफिट आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स से भी खरीद सकते हैं।
स्टाइल टिप- ऑर्गेंजा और जॉर्जेट अंगरखा को-ऑर्ड सेट के साथ आप मीनाकारी या फिर कुंदन-जड़ाऊ ज्वेलरी ट्राई कर सकती हैं। फुटवियर में आप जूती या फिर कोल्हापुरी चप्पल पहन सकते हैं।
पेप्लम स्टाइल अंगरखा को-ऑर्ड सेट
पेप्लम स्टाइल अंगरखा को-ऑर्ड सेट पहनने के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आजकल इस तरह के कट-आउट डिजाइन काफी फेमस है और यह आपको एकदम स्लिम और परफेक्ट लुक देगा। इस नवरात्रि के दौरान डांडिया नाइट में भी पहन सकती हैं। फेस्टिव सीजन से लेकर ऑफिस पार्टी में भी इस तरह के आउटफिट पहन सकते हैं।
स्टाइल टिप- आप इसके साथ एम्ब्रॉयडरी हील्स या पंजाबी मोजड़ी वियर कर सकती हैं। इस पर ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी इस लुक को और भी शानदार बना सकता है।