इन ''ऐप्स'' की मदद से महिलाएं खुद को रख सकती हैं सुरक्षित

By मिथिलेश कुमार सिंह | Feb 01, 2020

हमारे देश के प्रमुख मुद्दों की बात करें तो महिला सुरक्षा हमेशा से इसमें अहम मुद्दा रहा है। हर साल बजट में महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित बड़ी मात्रा में बजट पास किया जाता है, मगर अफसोस यह है कि महिला सुरक्षा को लेकर हम अभी भी आश्वस्त नहीं हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: चार रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A51, जानिए सभी फीचर्स

बी सेफ (bSafe)  

इनमें से एक ऐप है बी सेफ (bSafe)। यह एक ऐसा ऐप है, जिसमें अपने करीब के लोगों के नंबर सेव कर लिए जाते हैं। जरूरत पड़ने पर आपके एक टच से इन नंबरों पर सुरक्षा-संबंधी मैसेज जाने लगते हैं और कॉल भी जाने लगती है। वहीं इस ऐप में एक रिस्क मोड का ऑप्शन दिया रहता है जिसको ऑन कर देने पर यह जीपीएस के माध्यम से आपकी लोकेशन आपके परिवार वालों तक सेंड करता रहता है। इस ऐप को प्ले स्टोर से 5 मिलियन लोगों ने डाऊनलोड किया है।

हिम्मत प्लस ऐप (Himmat Plus App)  

यह ऐप भी महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही बनाया गया है। यह ऐप दिल्ली पुलिस के द्वारा संचालित होता है और अगर दिल्ली स्थित किसी भी महिला को सुरक्षा की जरूरत महसूस होती है तो इस ऐप की सहायता से दिल्ली पुलिस से सुरक्षा मांग सकती है। इस ऐप को इंस्टॉल करने के बाद आपको दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर करना होगा और वहां से आपको एक ओटीपी नंबर मिलेगा।इसके बाद आपका नंबर दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर रजिस्टर हो जायेगा। आप जब भी आप इस ऐप का इस्तेमाल करेंगे तो आप की ऑडियो -वीडियो रिकॉर्डिंग पुलिस कंट्रोल रूम में भेजना शुरु कर देगा। प्ले स्टोर से इस ऐप को 50 हजार महिलाओं ने डाउनलोड किया है।

स्मार्ट ऐप (Smart App)  

यह ऐप भी महिला सुरक्षा के लिए बहुत कारगर है। इस ऐप के द्वारा मुसीबत में फंसी कोई भी महिला अपने इमरजेंसी कांटेक्ट में सेव नम्बर्स पर इमरजेंसी अलर्ट भेज सकती है। ऐप को प्ले स्टोर से 50 हजार से ज्यादा लोगों ने डाऊनलोड किया है।

इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy Note 10 Lite में है ट्रिपल रियर कैमरा, जानिए सभी फीचर्स और कीमत

स्क्रीम बटन (Scream Button) 

स्क्रीम बटन एक तरह का बेहतरीन ऐप है। इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि जब भी कोई महिला मुसीबत में फंसी हो, तो इसके एक बटन के इस्तेमाल से तेज चीखने की आवाज निकलती है और यह आवाज दूर तक लोगों को सुनाई देती है। ऐसे में आसपास मौजूद लोग आसानी से समझ पाते हैं कि आप किसी मुसीबत में हैं। ऐप को प्ले स्टोर से एक मिलियन लोगों ने डाउनलोड किया है।


वुमन सेफ्टी (Women Safety App) 

एक बेहतरीन ऐप है यह। इस ऐप में 'शेक ऐंड अलर्ट' का फीचर लगाया गया है। जैसे ही आप इस ऐप को ऑन करते हैं और अपने फोन को झटका देते हैं तो यह इमरजेंसी कांटेक्ट में सेव सारे नंबरों पर अलर्ट भेजने लग जाता है। वहीं इसकी एक और खासियत यह है कि इस फोन के झटकों की  तीव्रता को कंट्रोल करने का ऑप्शन भी देता है। इससे यह आसानी होगी कि आप इमरजेंसी के लिए एक मानक तय कर सकते हैं और जब आप उसी मानक पर फोन को झटका देंगे तो फोन से अलर्ट जाने लगेगा। प्ले स्टोर से इसे एक मिलियन लोगों ने डाउनलोड किया है।

चिल्ला (Chilla) 

यह ऐप भी अपने आप में बेहतरीन ऐप है। जब आप इस ऐप को अपने फोन में ऑन करते हैं और आप जोर से चिल्लाते हैं तो यह ऐप अपने आप आपके इमरजेंसी कांटेक्ट में सेव नंबर पर अलर्ट और संदेश भेजना शुरू कर देता है। वहीं अगर आप अपने फोन के पावर बटन को 5 बार दबाते हैं तब भी यह ऐप आपके इमरजेंसी कांटेक्ट नम्बर्स पर मैसेज और अलर्ट भेजने लगता है। इस ऐप को 10 हजार लोगों ने डाऊनलोड किया है।

उम्मीद है इन ऐप्स की मदद से आप अपनी सुरक्षा को आसान बना पाएंगे।

- मिथिलेश कुमार सिंह

प्रमुख खबरें

Eye Makeup Mistakes: काजल लगाते समय ये 5 गलतियां न करें, आंखें दिखेंगी छोटी और डल

West Asia War: IEA की चेतावनी- 1970 से भी बड़ा होगा Energy Crisis, दुनिया भर में मचेगी हाहाकार।

एचडीएफसी बैंक शेयर में गिरावट, लक्ष्य मूल्य कटौती और प्रबंधन विवाद से बढ़ी चिंता

Hormuz Strait पर Iran की चेतावनी से सहमा बाजार, Crude Oil महंगा, Gold Price धड़ाम!