क्या आप भी बना रहें हैं दिसम्बर में घूमने का प्लान, यह रहीं बेहतरीन लोकेशन्स

By सिमरन सिंह | Dec 05, 2020

घूमने-फिरने के शौकीन लोगों को सिर्फ एक मौके का इंतजार होता है। ये तरह-तरह के रोमांचक जगहों की तलाश करते रहते हैं। जहां कुछ लोग मौसम को ध्यान में रखते हुए घूमना पसंद करते हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जो सिर्फ अपना मूड सही करने के लिए टूर पर जाना पसंद करते हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो दिसम्बर माह में घूमना ज्यादा पसंद करते हैं। इस माह के आखिरी पांच-सात दिन मजेदार रहते हैं। 25 दिसम्बर से ही पार्टी एंड एन्जॉयमेंट की शुरुआत हो जाती है।

गोवा 

छुट्टियां मनाने के लिए गोवा शानदार जगहों में से एक मानी जाती है। यहां दिसम्बर में अगर आप जाने का प्लान बनाते हैं तो आपको 25 दिसम्बर और नये साल की पार्टी का जश्न देखने को मिल सकता है। यहां पर काफी लोग नाइट पार्टी का लुत्फ उठाने आते हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो बीच के किनारे बैठकर मजे करते हैं। अगर खर्चे की बात की जाए तो यहां कम पैसे में भी काफी मजे उठाए जा सकते हैं। दिसम्बर माह में यहां विदेशी लोग ज्यादा नजर आते हैं। ये जगह कपल और दोस्तों के साथ घूमने के लिए बेहतरीन मानी जाती है। 

केरल

केरल एक ऐसी जगह है जहां सुकून के पल बीताए जा सकते हैं। यहां दिसम्बर के महीने में कई लोग घूमने आते हैं। ये जगह नए साल मनाने के लिए काफी बेहतर मानी जाती है। यहां के सुबह और शाम का नजारा देखने में काफी अच्छा लगता है। यहां आपको चारों ओर हरियाली ही हरियाली देखने को मिल सकती है। इतना ही नहीं, यहां का भोजन भी काफी स्वादिष्ट होता है। अगर बात करें खर्चे की तो यहां आपके जेब पर ज्यादा भार नहीं पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: जा रहे हैं जापान तो जरूर जाएं इन मंदिरों में

दुबई

दुबई में आप दिसम्बर में जाकर नए साल का मजा उठा सकते हैं। यहां कपल, दोस्त या परिवार के सदस्य भी ज्यादा जाते हैं। यहां घूमने के साथ शॉपिंग भी की जा सकती है। यहां कई तरह से प्राकृतिक खूबसूरती देखने को मिलती है। इसके अलावा सन बॉथ से लेकर अन्य जगहों पर भी आप इंजॉय कर सकते है।

मनाली

आप चाहें तो दिसम्बर में मनाली भी जा सकते हैं। यहां पहाड़ों के बीच रहकर पुराने साल को अलविदा कर नए साल का स्वागत कर सकते हैं। यहां आप अपने पूरे परिवार के साथ भी जा सकते हैं। यहां न्यू ईयर सेलिब्रेट कर आप अपने न्यू ईयर को यादगार बना सकते हैं। दिसम्बर के महीने में यहां बर्फबारी का भी आनंद उठाने का अपना एक अलग ही मजा है। बता दें कि यहां पर कई ऐसे होटल हैं जो न्यू ईयर पार्टी आयोजित करते हैं, जहां आप रुककर पार्टी एन्जॉय कर सकते हैं।

- सिमरन सिंह

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला