By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 07, 2026
मुंबई, सात अक्टूबर बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम ने बुधवार को वित्त वर्ष 2027-28 का बजट अनुमान पेश किया, जिसमें कुल 1,317.50 करोड़ रुपये के घाटे और 647.79 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय का अनुमान लगाया गया है। शहर में परिवहन और बिजली की आपूर्ति करने वाले इस उपक्रम ने बस बेड़े के विस्तार तथा आधुनिकीकरण और यात्रियों की सुविधाओं में सुधार के लिए कई उपाय प्रस्तावित किए हैं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की अतिरिक्त आयुक्त (शहर) प्राजक्ता वर्मा ने उपक्रम की समिति के समक्ष बजट पेश किया।
इसकी आय 5,007.51 करोड़ रुपये और व्यय 4,806.30 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। वहीं, परिवहन विभाग को 1,518.71 करोड़ रुपये के घाटे का अनुमान है। इसकी आय 3,551.55 करोड़ रुपये और व्यय 5,070.26 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।