Health Tips: सोने से पहले पीएं ये वेट लॉस ड्रिंक्स, बाहर निकली हुई तोंद होगी अंदर

By मिताली जैन | Sep 21, 2025

मोटापा आज के समय में महामारी बन गया है। अधिकतर लोग अपने बढ़े हुए वजन को कम करने की जद्दोजहद में जुटे हैं। इसके लिए वर्कआउट के साथ-साथ आपका खान-पान बहुत मायने रखता है। अगर रात को सोते समय हम भारी खाना खाते हैं या फिर देर रात की क्रेविंग्स की वजह से कुछ भी खा लेते हैं, तो इससे पेट में भारीपन और ब्लोटिंग का अहसास होता है। ऐसे में सुबह उठते ही लगता है कि पेट और भी ज्यादा फूला हुआ महसूस होता है। इससे छुटकारा पाने का एक आसान तरीका है नाइट ड्रिंक।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: मानसून में PCOS की बढ़ी टेंशन, एक्सपर्ट से जानें लक्षणों को कंट्रोल करने के असरदार उपाय

लें नींबू अदरक का पानी

यह ड्रिंक पाचन को दुरुस्त रखने के साथ-साथ ब्लोटिंग को कम करती है। वहीं, अदरक की गर्माहट मेटाबॉलिज्म को हल्का-सा बूस्टअप करने में मदद करती है। नींबू में मौजूद विटामिन सी भी सेहत को फायदा पहुंचाता है। इसे बनाने के लिए 1 कप पानी उबालें। फिर उसमें कद्दूकस किया अदरक डालकर 2 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। गैस बंद करके 2 मिनट ठंडा होने दें, फिर आधा नींबू निचोड़ें। अगर आप चाहें तो थोड़ा सा शहद भी डाल सकते हैं। बस अब पानी को छानकर पीएं। आप इसे खाने के 30-60 मिनट बाद या सोने से आधा घंटा पहले ले सकते हैं।

दालचीनी का पानी 

दालचीनी का पानी शुगर लेवल को कंट्रोल करता है और मीठा खाने की क्रेविंग कम करता है। यह शरीर को गर्म रखता है और पाचन में मदद करता है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए एक कप पानी में आधा चम्मच पिसी दालचीनी डालें। अब इसे 5 मिनट तक उबालें, फिर गैस बंद करके दो मिनट के लिए छोड़ दें। अब इसे छानकर पीएं। चाहें तो नींबू की कुछ बूंदें या थोड़ा शहद डाल सकते हैं।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत