महिलाओं के सोलो ट्रिप के लिए बेस्ट हैं यह 5 जगह...

By सिमरन सिंह | Feb 06, 2021

पहले की तुलना में आज की महिलाएं ज्यादा आत्मविश्वास से भरी हुईं हैं। अगर बात की जाए पर्यटन की तो आजकल यहां भी महिलाएं अपने परिवार या पति के साथ नई जगहों पर घूमने के लिए निर्भर नहीं हैं। कई ऐसी महिलाएं हैं जो अकेले घूमना ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसे में वो उन जगहों को पर जाना पसंद करती हैं जहां वो आसानी से सोलो ट्रिप पर जा सकें। क्योंकि अकेले घूमने जाने वाली महिलाओं को सुरक्षित और अच्छे विकल्प की तलाश रहती है। अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं तो आइए आपको कुछ ऐसी जगहों के नाम बताते हैं जो सोलो ट्रिप के लिए काफी अच्छे हैं...

अगर आप किसी ऐसी जगह जानें चाहते हैं जो काफी खूबसूरत हो तो शिलॉन्ग एक अच्छा विकल्प हो सकता है। ये जगह महिलाओं के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। मेघालय में स्त्री-प्रधान समाज की वजह से यहां पर महिलाओं को खुला वातावरण मिल जाता है। यहां आप किसी भी समय बिना चिंता के घूम सकती हैं, चाहे वो रात का समय भी क्यों न हो। शॉपिंग करने के लिए भी ये जगह काफी अच्छी है। आप यहां प्राकृतिक खूबसूरती भी देख सकते हैं। 

भूटान

काफी प्यारा और छोटा सा देश भूटान सशक्त और उत्साह से भरपूर हैं। ग्रॉस नेशनल हैप्पीनेस को लेकर ये देश जाना जाता है। इतना ही नहीं ये अपनी समृद्ध बौद्ध संस्कृति के कारण शांतिपूर्वक स्थान माना जाता है। ये जगह महिलाओं के लिए भी काफी सुरक्षित मानी जाती है। ट्रेकिंग, सांस्कृतिक संग्रहाल और एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीन लोगों के लिए भी ये जगह काफी अच्छी है। खर्चे के मामले में भी ये जगह आपकी जेब पर भार नहीं दे सकती है।

बाली

एशियाई पर्यटन स्थलों में बाली एक काफी खूबसूरत जगह है। यहां आपको कई मंदिर और सुंदर-सुंदर समुद्र तट देखने को मिल सकते हैं। समृद्ध बालिनीज और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए बाली प्रसिद्ध है और पूरी दुनिया से पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां आप बेफिक्र होकर अकेले घूम सकते हैं। यहां का खान-पान और रूकने का खर्चा भी सस्ता है।

इसे भी पढ़ें: नदी पर बनाया जाता है बर्फ का होटल, दूर-दूर से ठहरने आते हैं पर्यटक!

मुन्नार

केरल के खूबसूरत जगहों में से एक मुन्नार है, जहां आप अकेली घूमने जा सकती हैं। केरल को महिलाओं के सम्मान की दृष्टि से काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे में मुन्नार आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। ये जगह देखने में काफी खूबसूरत है, यहां के चाय बागान घूमने के लिए बेहद आनंद पूर्वक है। इसके अलावा यहां के पर्वत भी बहुत सुंदर हैं जहां अच्छी-अच्छी तस्वीरें भी खींच सकते हैं।

गोवा

युवा महिलाओं के लिए गोवा काफी अच्छी जगह मानी जाती है। यहां आप अपनी गर्ल गैंग के साथ काफी मौज-मस्ती कर सकती हैं। यहां विभन्न जगहों से महिलाएं आती हैं और बेफ्रिक घूमती हैं। ये एक ऐसी जगह है जहां कोई किसी के जीवन में इंटरफेयर नहीं करता है। यहां आपको कई खूबसूरत जगह देखने को मिल सकती हैं।

- सिमरन सिंह

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार