Style Guide: कम हाइट वाली लड़कियां Wardrobe में शामिल करें ये Tops, मिलेगा ग्लैमरस लुक

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 20, 2026

आमतौर पर महिलाएं या फिर लड़कियां अपने लुक के लिए न जाने क्या-क्या नहीं करती हैं। हमेशा अपने फैशनेबल लुक के लिए एक्साइटेड रहती है। यदि आपकी लंबाई थोड़ी कम है और आपको लगता है कि कपड़े आप पर उतने अच्छे नहीं लगते, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। कुछ खास तरह के टॉप्स आपके लुक को और आकर्षक बना सकते हैं। इन्हें आप हाई-वेस्ट जींस या स्कर्ट के साथ स्टाइल करें, इससे आपका व्यक्तित्व और भी निखर कर सामने आएगा। गौरतलब है कि आप जब कपड़े पहनती हैं तो अंदर से कॉन्फिडेंस आता है। इस लेख में हम आपको कुछ स्टाइलिश टॉप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आपको जरुर ट्राई करना चाहिए। 

आजकल क्रॉप टॉप पहनने का काफी ट्रेंड है। लड़किया क्रॉप टॉप पहनना काफी पसंद भी करती हैं। यदि आपकी हाइट कम है तो आप हाई-वेस्ट जींस के साथ स्कर्ट पेयर कर सकते हैं। खासतौर पर क्रॉप टॉप कमर को हाईलाइट करते हैं। इसे पहनने से पैर भी थोड़े लंबे नजर आते हैं। यह आपके लुक को भी निखारेंगे।

वी-नेक टॉप

कम हाइट वाली लड़कियों पर वी-नेक डिजाइन वाले टॉप भी काफी खूबसूरत लगते हैं। इस तरह के टॉप पहनने से गला काफी लंबा दिखाई देता है। वी-नेक डिजाइन वाले टॉप पहनने से आपका लुक पूरी तरह से बैलेंस रहता है। इस बात का ध्यान रखें कि आप बहुत ही ज्यादा लूज या चौड़े वी-नेक वाले टॉप बिल्कुल भी न पहनें।

फिटेड पेपलम टॉप

अगर आपको सॉफ्ट और आकर्षक लुक चाहिए, तो पेपलम स्टाइल टॉप आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। खासतौर पर यह थोड़ी हैवी बॉडी पर भी अच्छे लगते हैं, लेकिन कम लंबाई वाली लड़कियों के लिए अच्छी फिटिंग वाला पेपलम टॉप काफी जंचता है। इसे पहनने से आपकी बॉडी शेप संतुलित और उभरी हुई नजर आती है, जिससे पूरा लुक और भी स्टाइलिश बन जाता है।

वर्टिकल स्ट्राइप्स वाले टॉप

अगर छोटी हाइट वाली लड़कियां सीधी लाइनों वाले टॉप्स वियर करेंगी तो उनका लुक बैलेंस होगा। इसे पहनकर आपकी हाइट लंबी नजर आएगी। इसी कारण से आप हॉरिजॉन्टल स्ट्राइप्स की जगह आप वर्टिकल स्ट्राइप्स वाले टॉप ही खरीदें।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter