जाने-पहचाने चेहरों पर दांव लगाया, 6 मौजूदा सांसदों को हटाया, महाराष्ट्र बीजेपी की पहली सूची पर दिखी फडणवीस की छाप

By अभिनय आकाश | Mar 14, 2024

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची महाराष्ट्र में चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति की बेहतर जानकारी देती है। इससे पता चलता है कि भाजपा ने ज्यादातर टिकट उन उम्मीदवारों को दिए हैं जिनकी जीतने की संभावना अधिक है, जबकि छह मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए गए हैं। टिकट से वंचित रहने वाले सांसदों में जलगांव से उन्मेश पाटिल, अकोला से संजय धोत्रे, मुंबई उत्तर से गोपाल शेट्टी, मुंबई उत्तर पूर्व से मनोज कोटक, पुणे से गिरीश बापट और बीड से प्रीतम मुंडे शामिल हैं। बता दें कि 13 मार्च की शाम को बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 72 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की है। 

इसे भी पढ़ें: क्या कांग्रेस को लगेगा एक और झटका? उद्धव से क्यों नाराज हुए संजय निरुपम, अशोक चव्हाण ने मुलाकात के बाद क्या कहा

दिलचस्प बात यह है कि भाजपा ने अभी तक उन तीन लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है जो उसने 2019 के चुनावों में जीती थीं। इसमें मुंबई नॉर्थ सेंट्रल, जिसका प्रतिनिधित्व वर्तमान में पूनम महाजन करती हैं, भंडारा-गोंदिया और सोलापुर शामिल हैं। बीजेपी ने अपनी दूसरी सूची जारी करने के साथ ही 20 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. 2019 में, भाजपा ने महाराष्ट्र में जिन 25 सीटों पर चुनाव लड़ा, उनमें से 23 पर जीत हासिल की है। कुल मिलाकर, महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने 48 में से 21 सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर लिए हैं। इसमें भाजपा के 20 उम्मीदवार और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के राकांपा गुट का एक उम्मीदवार शामिल है। महायुति गठबंधन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना, अजित पवार का राकांपा खेमा और भाजपा शामिल हैं।

पश्चिमी राज्य में 27 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा अभी बाकी है क्योंकि महायुति सहयोगी अभी भी चर्चा कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना कम से कम 13 सीटों की मांग कर रही है जबकि बीजेपी ने कम से कम आठ और सीटों की मांग की है। 

प्रमुख खबरें

Nepal Flood में भारी तबाही और Delhi H1N1 मामलों समेत रात नौ बजे के मुख्य समाचार

ICC Test Rankings में बड़ा फेरबदल, Mitchell Starc बने नए किंग, Bumrah अब दूसरे पायदान पर खिसके

Subhash Chandra की दिवाला समाधान योजना को NCLT ने दी मंजूरी, 6.5 करोड़ रुपये का होगा भुगतान

NCLT ने Subhash Chandra की दिवाला समाधान योजना को दी मंजूरी, 6.5 करोड़ का होगा भुगतान